{"_id":"670a5436c4f0a1014e095afd","slug":"robin-uthappa-will-captain-india-in-the-hong-kong-sixes-2024-kedar-jadhav-and-manoj-tiwary-also-in-the-team-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सेस के लिए भारत के कप्तान बने उथप्पा, टीम में इन पूर्व खिलाड़ियों को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सेस के लिए भारत के कप्तान बने उथप्पा, टीम में इन पूर्व खिलाड़ियों को मिली जगह
Sat, 12 Oct 2024 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:19 PM IST
सार
इस साल ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड समेत 12 टीमें भाग लेंगी। दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है। भारत का पहला मैच एक नवंबर को पाकिस्तान से होगा जिसके एक दिन बाद उसे यूएई से खेलना है।
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है। 12 टीमों के बीच खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट एक से तीन नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में केदार जाधव, मनोज तिवारी और स्टुअर्ट बिन्नी भी शामिल हैं। हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस 2017 के बाद वापसी कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत
इस साल ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड समेत 12 टीमें भाग लेंगी। दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है। भारत का पहला मैच एक नवंबर को पाकिस्तान से होगा जिसके एक दिन बाद उसे यूएई से खेलना है। भारत ने टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान कर दिया है जिसमें काफी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल
भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप सी में शामिल हैं जिसमें यूएई भी है। ग्रुप ए में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और मेजबान हांगकांग मौजूद हैं। पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और नेपाल, जबकि पूल डी में श्रीलंका, बांग्लादेश और ओमान मौजूद हैं। टूर्नामेंट में 12 ग्रुप चरण के मैच होंगे और फिर क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल खेला जाएगा। प्लेट और मुख्य ड्रॉ के सेमीफाइनल तीन नवंबर को होंगे। उथप्पा, जाधव, तिवारी और बिन्नी जैसे स्टार खिलाड़ियों के होने से भारत का लक्ष्य मजबूत प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने का रहेगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है...
रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर)।
रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर)।