फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Robin Uthappa could become captain of kkr in ipl

IPL: गंभीर के जाने से इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, बन सकता है केकेआर का कप्तान

Wed, 07 Feb 2018 06:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Robin Uthappa could become captain of kkr in ipl
Robin Uthappa

आईपीएल सीजन 11 में इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स अपने फेवरेट कैप्टन गौतम गंभीर के बिना ही मैदान पर उतरेगी। गौतम गंभीर के दिल्ली डेयरडेविल्स में जाने के बाद अब केकेआर में कप्तान को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालांकि केकेआर से गौतम गंभीर के जाने से रॉबिन उथप्पा को काफी फायदा हुआ है।

विज्ञापन


गौतम गंभीर के दिल्ली डेयरडेविल्स में जाने की वजह से केकेआर को नीलामी में रॉबिन उथप्पा पर काफी पैसे खर्च करने पड़े। केकेआर ने इस खिलाड़ी को 6.4 करोड़ रुपये मे खरीदा था। अब गौतम गंभीर के न होने की वजह से रॉबिन उथप्पा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

Robin Uthappa could become captain of kkr in ipl
गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL official web

केकेआर के ओपनिंग बैट्समैन और विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा के अनुभव को देखते हुए उन्हें केकेआर का कप्तान बनाया जा सकता है। इस खिलाड़ी के अलावा टीम के पास कोई दूसरा विकल्प दूर-दूर तक नजर नहीं आता। बता दें कि इससे पहले उथप्पा मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं।

जब उथप्पा से उन्हें केकेआर का कैप्टन बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे कप्तान बनने से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन इसके बारे में सोचना ऊपर बैठे थिंक टैंक का काम है। मेरा काम सिर्फ टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है, जिसे निभाने की मैं पूरी कोशिश करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed