{"_id":"67ea78d6bfde7100dd008d6a","slug":"riyan-parag-made-bold-claim-that-he-felt-like-he-was-captaining-rajasthan-in-ipl-from-time-he-joined-franchise-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'पहले दिन से लगा मैं कप्तानी कर रहा हूं', राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने पर आया रियान पराग का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'पहले दिन से लगा मैं कप्तानी कर रहा हूं', राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने पर आया रियान पराग का बयान
Mon, 31 Mar 2025 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Mar 2025 04:43 PM IST
सार
इस सीजन रियान को पहले तीन मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया क्योंकि संजू सैमसन चोट से उबर रहे हैं और वह पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। रियान राजस्थान की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : PTI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह जब से फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं, उन्हें तभी से ऐसा लगता है कि वह राजस्थान की कप्तानी कर रहे हैं। रियान को राजस्थान ने 2018 में टीम में लिया था और उन्होंने 2019 सीजन में डेब्यू किया था। रियान तब से राजस्थान रॉयल्स के नियमित हिस्सा हैं। पिछले सीजन राजस्थान ने उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और उन्होंने बड़ा प्रभाव छोड़ा।
विज्ञापन
सैमसन की जगह संभाली कमान
इस सीजन रियान को पहले तीन मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया क्योंकि संजू सैमसन चोट से उबर रहे हैं और वह पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। रियान राजस्थान की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी हैं। रियान की कप्तानी में राजस्थान ने पहले दो मैच गंवाए, लेकिन आखिरकार उसे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत मिली और उसने आईपीएल के 18वें सीजन में जीत का खाता खोला।

मैच के बाद रियान ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि वह लीडर हैं, उस वक्त भी जब वह कप्तान बनने के करीब भी नहीं थे। रियान ने कहा, जब मैं पहली बार टीम से जुड़ा तो मुझे हमेशा लगता था कि मैं टीम की कप्तानी कर रहा हूं। जब भी मैच खेलो तो ऐसा मानो कि तुम कप्तान हो। आप निर्णय लेते हैं चाहे आप कप्तान हों या नहीं। मैं इसके लिए तैयार था। मैच में टीम की कमान संभालना अच्छा अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की गेंदबाजी
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की गेंदबाजी
फ्रेंचाइजी को सराहा
रियान ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की अच्छी चीज है कि फ्रेंचाइजी लोगों को टीम में स्थापित होने की अनुमति देती है। राजस्थान ने कहा, राजस्थान रॉयल्स के साथ अच्छी बात यह है कि कोई नया खिलाड़ी आता है, रॉयल्स में स्थापित हो जाता है। मैं कहूंगा कि विकास कुछ ऐसा है जो रॉयल्स को बाकी टीमों से अलग करता है।