{"_id":"67ea6cf06d2a5deb780a9cb6","slug":"fast-bowler-jasprit-bumrah-resumes-bowling-at-national-cricket-academy-relief-for-mumbai-indians-ipl-2025-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की गेंदबाजी
Mon, 31 Mar 2025 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Mar 2025 03:55 PM IST
सार
बुमराह जनवरी 2025 से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में खेले थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी इसके बाद वह आगे नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच से पहले खुशखबरी मिली है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गेंदबाजी शुरू कर दी है। बुमराह चोट से उबर रहे हैं, लेकिन अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुमराह नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जनवरी से बाहर हैं बुमराह
बुमराह जनवरी 2025 से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में खेले थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी इसके बाद वह आगे नहीं खेल सके थे। बुमराह को शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया। बुमराह आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अब तक मुंबई टीम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन उनके गेंदबाजी शुरू करने बाद उम्मीद लगी है कि वह जल्द ही मैदान पर वापस लौट सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: विजयी लय बरकरार रखने उतरेगी केकेआर, मुंबई को पहली जीत की तलाश; नरेन कर पाएंगे वापसी?

Bumrah has started bowling in NCA. Don't know when he will get the clearance but feeling better after watching this clip. pic.twitter.com/FTpnuVoJoW
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) March 30, 2025
मुंबई को भारी पड़ रही बुमराह की अनुपस्थिति
बुमराह की अनुपस्थिति मुंबई को भारी पड़ रही है क्योंकि टीम ने आईपीएल 2025 में अब तक जीत का खाता नहीं खोला है। मुंबई को अपने पहले दोनों मैचों में हार मिली है और अब उसका सामना सोमवार को घरेलू मैदान पर केकेआर से होगा। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चार विकेट से हराया। फिर अगले मैच में गुजरात टाइटंस से 36 रनों से हार मिली।

बुमराह का आईपीएल करियर
यह अभी तय है कि बुमराह की मैदान पर वापसी कब होगी, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह तेज गेंदबाज अप्रैल के मध्य में मुंबई टीम के साथ जुड़ सकता है। बुमराह के आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ हुई जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ डेब्यू किया और चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। पिछले 12 वर्षों में बुमराह ने मुंबई के लिए 133 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 165 विकेट झटके हैं। वह आईपीएल इतिहास के उन चार गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने दो बार मैच में पांच विकेट लिए हैं।