फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Riyan parag gets Angry on Ravichandran Ashwin after getting run out video viral on Social media

RR vs GT: रनआउट होने के बाद अश्विन पर नाराज हो गए रियान पराग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुस्से का वीडियो

Wed, 25 May 2022 10:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 25 May 2022 10:13 AM IST
सार

राजस्थान की पारी की आखिरी गेंद वाइड होने पर रियान पराग बाई का रन लेना चाहते थे, लेकिन अश्विन नहीं दौड़े और वो रन आउट हो गए। इसके बाद रियान पराग गुस्से में पवेलियन लौट गए। 
 

विज्ञापन
Riyan parag gets Angry on Ravichandran Ashwin after getting run out video viral on Social media
रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का पहला क्वालिफायर मैच गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, राजस्थान को खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए दूसरे क्वालीफायर मैच में जीत हासिल करनी होगी। इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी हुई, जिसे राजस्थान की टीम जल्द से जल्द भूलना चाहेगी। इस मैच में पहली पारी के दौरान रियान पराग अपनी ही टीम के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर नाराज हो गए। उनकी नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


रियान पराग इस मैच में बाई का रन भागना चाहते थे, लेकिन अश्विन नहीं दौड़े और पराग को रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने गुस्से में अश्विन की तरफ देखा और पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
राजस्थान की पारी का आखिरी ओवर यश दयाल कर रहे थे। रविचंद्रन अश्विन स्ट्राइक पर थे। दयाल ने आखिरी गेंद वाइड डाल दी। यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी और जब तक विकेटकीपर साहा इसे पकड़ते राजस्थान के रियान पराग दूसरे छोर पर पहुंच चुके थे। वो इस गेंद पर बाई का रन लेना चाहते थे। इसी वजह से वो नॉन स्ट्राइक से भागकर स्ट्राइकर वाले छोर पर पहुंच गए, लेकिन अश्विन अपनी क्रीज पर ही खड़े रहे। इस वजह से राजस्थान को बाई का रन नहीं मिला और पराग रन आउट हो गए। 

रन आउट होने के बाद पराग काफी गुस्से में नजर आए और पहले निराशा भरे अंदाज में अश्विन की तरफ देखा फिर पवेलियन लौट गए। उनके रन आउट होने और अश्विन पर गुस्सा होने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



जमकर ट्रोल हुए पराग
पराग के रन आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पराग आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर भी स्कोर में बहुत ज्यादा अंतर नहीं करने वाले थे। ऐसे में अपने सीनियर खिलाड़ी अश्विन पर गुस्सा होना उचित नहीं था। वहीं, अश्विन ने कोई गलती नहीं की थी। इस आईपीएल में पराग दूसरी बार विवादों में आए हैं। इससे पहले वो हर्षल पटेल के साथ भी उलझ चुके हैं। उस समय हर्षल ने मैच के बाद पराग से हाथ भी नहीं मिलाया था। 

इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 188 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में गुजरात ने तीन विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed