फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant scores Fastest fifty for India in Test cricket, breaks Kapil Dev's 40 years old record| India vs Sri Lanka 2nd test

IND vs SL 2nd Test: ऋषभ पंत ने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सिर्फ 28 गेंदों पर लगाई फिफ्टी

Sun, 13 Mar 2022 07:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Mar 2022 07:15 PM IST
सार

पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
Rishabh Pant scores Fastest fifty for India in Test cricket, breaks Kapil Dev's 40 years old record| India vs Sri Lanka 2nd test
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में ऐसा किया। इसी के साथ पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। पंत 31 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


वहीं, तीसरे नंबर पर शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ने 2021 में ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।
विज्ञापन


टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज खिलाफ कितनी गेंदों
पर फिफ्टी
जगह, साल
ऋषभ पंत श्रीलंका 28 बेंगलुरु, 2022
कपिल देव पाकिस्तान 30 कराची, 1982
शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड 31 ओवल, 2021
वीरेंद्र सहवाग इंग्लैंड  32 चेन्नई, 2008



भारत में टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2005 में बेंगलुरु में 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से इंग्लैंड के इयान बॉथम और पंत हैं। बॉथम ने 1981 में भारत के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा तीसरे नंबर पर हैं। रणतुंगा ने भारत के खिलाफ 1986 में 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।


भारत में टेस्ट में सबसे तेज पचास लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज खिलाफ कितनी गेंदों
पर फिफ्टी
जगह, साल
शाहिद अफरीदी भारत 26 2005
इयान बॉथम भारत 28 1981
ऋषभ पंत श्रीलंका 28 2022
अर्जुन रणतुंगा भारत 31 1986



इस टेस्ट में पंत ने पहली पारी में 26 गेंद पर 39 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा था। वहीं, दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.29 का रहा। पंत किसी एक टेस्ट की दोनों पारियों में 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से 30 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed