फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant says There is not anything like a natural game in international cricket

डेब्यू के एक साल बाद पंत ने जड़ा पचासा, बोले- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्वाभाविक खेल जैसा कुछ नहीं

Tue, 17 Dec 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Dec 2019 07:59 AM IST
सार

-टीम की जीत के लिए जो कुछ कर सकता हूं, उस पर फोकस करूंगा
-71 रन की पारी खेली थी पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जो उनका 13 वनडे में पहला अर्द्धशतक है
-300 रन बनाए हैं उन्होंने 27.27 की औसत से वनडे में और सात शिकार विकेट के पीछे किए हैं  

 

विज्ञापन
Rishabh Pant says There is not anything like a natural game in international cricket
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विस्तार

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें अब समझ में आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘स्वाभाविक खेल’ दिखाने जैसा कुछ नहीं और हालात के अनुरूप खेलना अहम होता है।

विज्ञापन


पंत के आलोचकों का मानना है कि वह अक्सर अपना विकेट गैर जिम्मेदाराना तरीके से खेलने के  चलते गंवा देते हैं। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत लगातार आलोचकों के निशाने पर थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अर्द्धशतक जमाकर खराब फॉर्म को अलविदा कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं इतना समझ गया हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्वाभाविक खेल जैसा कुछ नहीं। इसमें टीम की जरूरत या हालात के अनुरूप खेलना होता है। मैं सीख रहा हूं। टीम की जीत के लिए जो कुछ कर सकता हूं, उस पर फोकस करूंगा। आखिर में मैंने रन बनाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोचना की परवाह नहीं

Rishabh Pant says There is not anything like a natural game in international cricket
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि वह आलोचना की परवाह किए बगैर अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं। पहले वनडे में 71 रन बनाने वाले पंत ने कहा, ‘मैं प्रक्रिया पर फोकस करना चाहता हूं। कई बार आपके बारे में अच्छा कहा जाता है और कई बार नहीं। मैं पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा रहा हूं।’

खुद पर भरोसा जरूरी

Rishabh Pant says There is not anything like a natural game in international cricket
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

लगातार आलोचना के बीच प्रेरणा के बारे में पूछने पर पंत ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा कभी नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा, ‘खुद पर भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है। लोग आसपास चाहे जो बात करें। कई बार रन बनते हैं और कई बार नहीं लेकिन प्रक्रिया अहम होती है।’ 

जब मैं भारत के लिए खेल रहा हूं तो हर पारी अहम

Rishabh Pant says There is not anything like a natural game in international cricket
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

मौजूदा हालात में यह पारी कितनी अहम है, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘जब मैं भारत के लिए खेल रहा हूं तो हर पारी अहम है। मैं अपने प्रदर्शन में रोज सुधार देखना चाहता हूं।’ अक्सर मैदानों पर पंत का स्वागत ‘धोनी-धोनी’ की गूंज के साथ होता है लेकिन यहां नहीं। उन्होंने कहा, ‘कई बार दर्शकों का सपॉर्ट जरूरी होता है। मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा हूं कि प्रदर्शन में सुधार हो सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed