फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant responds to comparisons with former captain MS Dhoni after test match against Bangladesh

IND vs BAN: महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तुलना पर पंत ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल छू लेने वाली बात

Sun, 22 Sep 2024 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 03:53 PM IST
सार

पंत ने दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लंबे समय बाद टेस्ट प्रारूप में वापसी की है। उन्होंने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 39 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में शतक जड़ा जिससे भारत यह मुकाबला 280 रनों से जीतने में सफल रहा।

विज्ञापन
Rishabh Pant responds to comparisons with former captain MS Dhoni after test match against Bangladesh
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खुद की तुलना को लेकर चुप्पी तोड़ी है। पंत ने कहा कि उनका ध्यान अपनी विरासत को तराशने पर है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। पंत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है। 
विज्ञापन

पंत ने दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लंबे समय बाद टेस्ट प्रारूप में वापसी की है। उन्होंने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 39 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में शतक जड़ा जिससे भारत यह मुकाबला 280 रनों से जीतने में सफल रहा। भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में धोनी की बराबरी कर ली थी। पंत का यह टेस्ट का छठा शतक था। पंत ने कहा, यह सीएसके का होम ग्राउंड है। माही भाई ने इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेली है, लेकिन मेरे लिए मैंने यह हमेशा से कहा कि मैं सिर्फ अपने को देखता हूं। मैं इस पर ध्यान केंद्रित नहीं करता कि क्या कहा जा रहा है या मेरे आसपास क्या हो रहा है। मैं बस चीजों को आसान रखता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करता हूं। चेन्नई में माहौल शानदार था और मैंने इसका आनंद लिया। 
विज्ञापन

पंत की तुलना 2018 से उनके डेब्यू करने के बाद से ही धोनी से होती रही है। पंत भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम के लिए एक्स फैक्टर है, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग में सुधार हुआ है और वह टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं। 

'टेस्ट में सहज महसूस करता हूं' 
पंत ने कहा, यह शतक खास है क्योंकि मुझे चेन्नई में खेलना पसंद है। चोट के बाद मैं तीनों प्रारूप खेलना चाहता था और यह मेरा पहला टेस्ट था। उम्मीद है कि आने वाले दिन और बेहतर होंगे। यह भावनात्मक था, मैं हर मैच में रन बनाना चाहता था जो नहीं हुआ। मैं हालांकि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं क्योंकि इस प्रारूप में मैं सबसे ज्यादा सहज महसूस करता हूं। मुझे मैदान पर रहने पर किसी अन्य चीज से ज्यादा खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed