{"_id":"6092eb2f9454690e0e137e1d","slug":"rishabh-pant-reached-career-best-sixth-ranking-in-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीर्ष पर ऋषभ: टेस्ट में कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंचे पंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शीर्ष पर ऋषभ: टेस्ट में कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंचे पंत
Thu, 06 May 2021 05:51 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 06 May 2021 05:51 AM IST
सार
- भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर कायम
- न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले
- ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वह शीर्ष दस में शुमार होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। एमएस धोनी की कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 20 रही थी। खब्बू बल्लेबाज के 747 अंक हैं। पंत के अलावा भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस के भी इतने ही अंक हैं पर यह दोनों इनसे पीछे हैं। हेनरी छठे और रोहित सातवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विराट पांचवें स्थान पर कायम : भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर कायम है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले,ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे,मार्नस लाबुशाने तीसरे और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चौथे स्थान पर हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा 14वें और अजिंक्य रहाणे 15वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
अश्विन दूसरे नंबर पर बरकरार : गेंदबाजों में आर अश्विन ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले और न्यूजीलैंड के नील वेगनर तीसरे स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में रविंद्र जडेजा तीसरे और अश्विन चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन