{"_id":"5af575004f1c1be6408b46ab","slug":"rishabh-pant-perform-superbly-then-sourav-ganguly-praises-him-in-style","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: ऋषभ पंत के तूफानी शतक के बाद सौरव गांगुली को क्यों याद आए मैकुलम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: ऋषभ पंत के तूफानी शतक के बाद सौरव गांगुली को क्यों याद आए मैकुलम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को दिल्ली में खेले गए मैच में तूफानी शतक जड़ दिया। हालांकि इस शतक के बावजूद उनकी टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले गए इस मैच में दिल्ली से मिले 188 रनों के लक्ष्य को सनराजइर्स हैदराबाद ने 19वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। इस बीच पंत की नाबाद पारी देखकर दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को ब्रैंडन मैकुलम की याद आ गई।
गांगुली ने कहा कि मुकाबले के दौरान पंत जिस तरह खेल रहे थे उसे देख उन्हें ब्रैंडन मैकुलम (158) की वह पारी याद आ गई जो उन्होंने आईपीएल की पहले मैच में खेली थी। गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली पोस्ट में लिखा है कि मैंने मैकुलम को 2008 में ऐसे खेलते देखा था जैसे अब ऋषभ पंत खेल रहे हैं। क्या शानदार पारी है।

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ऋषभ सही समय पर भारतीय टीम में जगह बनाएगा। मुझे लगता है कि वह भविष्य है। पंत और इशान किशन (21 गेंद में 52 रन बनाने वाले) जैसे खिलाड़ियों का समय आएगा। ये युवा खिलाड़ी है, कोई जल्दबाजी नहीं है। आने वाले वर्षों में ये भारत के लिये खेलेंगे।
गांगुली के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग ने भी पंत की तारीफ की। सहवाग ने अपने ट्विटर पर डाली पोस्ट में लिखा कि ऋषभ ने सच में स्पेशल पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में पंत से पिटे भुवनेश्वर कुमार का बचाव करते हुए कहा कि कहा कि भुवनेश्वर बढ़िया गेंदबाजी कर रहे थे। मगर ऋषभ पंत जिस खूबसूरती के साथ खेल रहे थे वह काफी स्पेशल है।