फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant knee surgery was successfully conducted at private hospital in Mumbai

Rishabh Pant Accident: पंत के घुटने की सर्जरी हुई, सेहत में तेजी से हो रहा सुधार, मेडिकल टीम रख रही निगरानी

Sat, 07 Jan 2023 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Jan 2023 02:21 PM IST
सार

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे।

विज्ञापन

विस्तार

सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके घुटने की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पंत मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए थे पंत

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार में आग लग गई। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग पंत से मिलने पहुंचे थे

एक्सीडेंट के बाद पंत को रुड़की में ही प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने डीडीसीए को पंत से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया था और उनकी हालत पर निगरानी रखने कहा था। डीडीसीए प्रमुख श्याम शर्मा खुद पंत से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

चार जनवरी को मुंबई शिफ्ट किया गया था

चार जनवरी को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ा फैसला लेते हुए पंत को इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट कराया था। उन्हें एयरलिफ्ट किया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई जल्द से जल्द पंत को फिट देखना चाहता है। 

आईपीएल 2023 में खेलने पर संशय

पंत बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद दुबई पहुंचे थे। वहां से वह 29 दिसंबर को दिल्ली आए थे और वहां से निजी कार में रुड़की अपने घर जा रहे थे। पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। अब चोट के बाद पंत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 में खेलने पर भी संशय की स्थिति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को पूरी तरह से ठीक होने में चार से छह महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed