फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant, Jasprit Bumrah, And Shreyas Iyer In Future Indian Test Match Captain Race Beside Ajinkya Rahane

Team India Captain: रोहित के बाद कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान? रहाणे के अलावा ये हैं चार मजबूत दावेदार

Thu, 15 Jun 2023 10:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 10:27 AM IST
सार

रोहित के कप्तानी से हटने पर अजिंक्य रहाणे को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, लंबे समय के लिए श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant, Jasprit Bumrah, And Shreyas Iyer In Future Indian Test Match Captain Race Beside Ajinkya Rahane
शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी बात हो रही है। रोहित शर्मा को टेस्ट की कप्तानी से हटाए जाने की मांग हो रही है। हालांकि, भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि फिलहाल रोहित शर्मा ही भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। बतौर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है। जीत प्रतिशत के लिहाज से वह सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उनकी फिटनेस की वजह से भी उठ रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए फिट नहीं हैं। 36 साल के रोहित को खुद तय करना होगा कि अगले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक वह तीनों फॉर्मेट खेल पाएंगे या नहीं। अगर वह तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं तो उन्हें बल्ले के साथ भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर रोहित शर्मा टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेते हैं तो भारत के नए कप्तान का चयन आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


पुजारा, कोहली और रहाणे की उम्र बनी परेशानी
टीम इंडिया में अधिकतर खिलाड़ी 30 से 35 साल की उम्र के हैं। विराट कोहली भारत के पूर्व कप्तान हैं और वह अब फिर से कप्तानी के विकल्प नहीं हैं। चेतेश्वर पुजारा के पास कप्तानी का अनुभव नहीं है और उनकी खराब फॉर्म के चलते वह टीम इंडिया से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को भारत का नया कप्तान बनाया जा सकता है। 35 साल के रहाणे भी लंबे समय तक भारत की कप्तानी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत और अय्यर को मिल सकती है जिम्मेदारी
भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास फिलहाल दो विकल्प हैं। अगर रोहित शर्मा कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं तो जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को भावी कप्तान के रूप में तैयार करें और अगले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद सबसे बेहतर विकल्प को कप्तानी दें। बुमराह के अलावा पंत और अय्यर यह दिखा चुके हैं कि उनके अंदर कप्तानी की क्षमता है, लेकिन ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। बुमराह की चोट ऐसी है कि उनके लिए लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना मुश्किल होगा। वहीं, पंत कब तक मैदान में लौटेंगे, इसको लेकर कुछ साफ नहीं है। अय्यर जल्द ही चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन रहाणे की वापसी के बाद टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है। ऐसे में शुभमन गिल पर निवेश करना भारतीय टीम के लिए जरूरी है। 


शुभमन गिल भी हैं विकल्प
अगर रोहित के कप्तानी छोड़ने पर रहाणे यह जिम्मेदारी नहीं लेते हैं तो अश्विन को भी टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है और वह देश का भावी कप्तान तैयार कर सकते हैं। शुभमन गिल युवा हैं और भविष्य में कप्तानी मिलने पर वह लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं, लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को कप्तान बनाने पर अगले दो-तीन साल बाद फिर से देश को नया कप्तान देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed