फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant in pool with crutches shared video on instagram Ravi Shastri Michael Vaughan

Rishabh Pant Video: ऋषभ पंत का यह वीडियो आपको इमोशनल कर देगा, शेयर करते ही आ गई शुभचिंतकों के कमेंट्स की बाढ़

Wed, 15 Mar 2023 05:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Mar 2023 05:54 PM IST
सार

पिछले साल के अंत में 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें शुरुआती उपचार के बाद मुंबई शिफ्ट किया गया था। वहां इलाज के बाद वह घर पर हैं।

विज्ञापन
Rishabh Pant in pool with crutches shared video on instagram Ravi Shastri Michael Vaughan
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। पंत आगामी आईपीएल में नहीं खेलेंगे। उनकी वापसी में अभी पांच से छह महीने और लग सकते हैं। पंत अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूल में चल रहे हैं।
विज्ञापन

पंत पूल में छड़ी के सहारे चल रहे हैं। अभी उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ रही है। पंत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।'' पंत के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी लाइक किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ''इसे जारी रखो पंत।'' वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पंत की सेहत में सुधार से काफी खुश दिखे। उन्होंने कमेंट में 'ताली' वाली इमोजी शेयर की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने शेयर की थी शतरंज की तस्वीर
पंत ने हाल ही में दो पोस्ट से यह बताने की कोशिश की थी कि उनके मन में क्या चल रहा है। पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पहली तस्वीर शतरंज की शेयर की थी। उन्हें चेस खेलना काफी पसंद है। वह शतरंज की बाजियों की तरह क्रिकेट मैदान पर भी सबकुछ तुरंत बदलने में माहिर हैं। उन्होंने फैंस से एक सवाल भी पूछा था। पंत ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा था- ''क्या कोई अंदाजा लगाएगा कौन खेल रहा है?''

इसके बाद अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में पंत ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह छत पर बैठे थे। उन्होंने अपने किसी साथी को वीडियो बनवाया था। पंत तूफान के बीच छत पर बैठे थे।

Rishabh Pant
विज्ञापन

30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए थे पंत
पिछले साल के अंत में 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें शुरुआती उपचार के बाद मुंबई शिफ्ट किया गया था। वहां इलाज के बाद वह घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed