फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Health Update: Indian Cricketer Pant 2nd Test Century in Sydney India vs Australia 2019

Rishabh Pant: चार साल पहले आज ही के दिन पंत ने कंगारुओं को रुलाया था, सिडनी टेस्ट में जड़ा था ताबड़तोड़ शतक

Sat, 07 Jan 2023 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Jan 2023 02:57 PM IST
सार

चार साल पहले आज ही के दिन पंत ने बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब रुलाया था। सिडनी में खेले गए टेस्ट में पंत ने बेहतरीन शतक जड़ा था।

विज्ञापन
Rishabh Pant Health Update: Indian Cricketer Pant 2nd Test Century in Sydney India vs Australia 2019
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हुए भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का इन दिनों मुंबई में इलाज चल रहा है। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मैदान में वापसी करने में समय लगेगा। हालांकि, आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। दरअसल, चार साल पहले यानी 2019 में आज ही के दिन (सात जनवरी) पंत ने बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब रुलाया था। सिडनी में खेले गए टेस्ट में पंत ने बेहतरीन शतक जड़ा था।
विज्ञापन


Sydney Test, Day 2: Rishabh Pant's Test cricket education is proceeding at  a rapid pace
विज्ञापन

दरअसल, 2018-19 में भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। पहले तीन टेस्ट में तो पंत का बल्ला कुछ खास नहीं चला और वह एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके थे। इसके बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टेस्ट में पंत ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं। उस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी।

India vs Australia: Rishabh Pant slams 2nd Test century, scripts new record  in Sydney | Cricket - Hindustan Times

भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में 31 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता। तीसरा टेस्ट भारत ने 137 रन से जीता था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सात विकेट पर 622 रन बनाए थे। पंत ने नाबाद 159 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टेस्ट में यह उनका दूसरा शतक रहा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 300 रन ही बना पाई और उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ा था।

I was scared after reaching 90s, says Rishabh Pant after record 159* in  Sydney - India Today
विज्ञापन

हालांकि, पांचवें दिन भारी बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका था। ऐसे में मैच को ड्रॉ करने का फैसला लिया गया। पंत द्वारा बनाए गए 159* रन उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी भी है। पंत ने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया था। पंत के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी इस पारी में 193 रन बनाए थे। अब तक पंत टेस्ट करियर में कुल पांच शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed