Isha Negi: ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने ठुकराई फैन की मांग, लिखा- ये मैं कर लेती हूं उसे...
ऋषभ पंत ने फैन ने ईशा नेगी के यूट्यूब चैनल पर पंत को देखने की इच्छा जाहिर की थी। इसके जवाब में ईशा नेगी ने लिखा कि ये मैं कर लेती हूं, उसे टीम पर फोकस करने दें।
विस्तार
पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से इस चैनल को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने एक वीडियो अपलोड कर अपने चैनल के बारे में बताया और लिखा "मेरे चैनल पर पहला यूट्यूब वीडियो। अभी देखें और अगले वीडियो के लिए कमेंट सेक्शन में सुझाव दें।" इसके बाद कई लोगों ने उनके यूट्यूब चैनल पर पंत को देखने की इच्छी जताई।
विज्ञापन विज्ञापन
एक फैन ने लिखा "हम आपके यूट्यूब चैनल पर ऋषभ पंत को चाहते हैं।" हालांकि, ईशा ने उनकी मांग नहीं मानी और जवाब में लिखा "ये मैं कर लेती हूं, उसको टीम में फोकस करने देते हैं।"
पंत को जल्द मिल सकता है मौका
ऋषभ पंत को भले ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन आने वाले मैचों में रोहित उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं। दरअसल भारतीय टीम फिलहाल अक्षर पटेल एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसी वजह से अक्षर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन अक्षर बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 21 रन लुटा दिए थे। ऐसे में मैनेजमेंट अक्षर की जगह चहल को मौका दे सकता है और कार्तिक की जगह पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है। कार्तिक भी पाकिस्तान के खिलाफ छोटे स्कोर पर आउट हो गए थे।