फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant escapes Diamond Duck in Captaincy Debut, Watch Funny video

IND vs SA: कप्तानी डेब्यू में शून्य के स्कोर पर आउट होने से बचे ऋषभ पंत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 10 Jun 2022 02:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 02:51 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में ऋषभ पंत शून्य के स्कोर पर रन आउट होने से बच गए। पंत पिच के बीच में आ चुके थे, लेकिन अफ्रीकी खिलाड़ी उनकी गिल्लियां नहीं बिखेर पाए। इसके बाद पंत ने 29 रन की पारी खेली।
 

विज्ञापन
Rishabh Pant escapes Diamond Duck in Captaincy Debut, Watch Funny video
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रन आउट होने से बचे पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने 211 रन का स्कोर बनाया था। दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद रहते 212 रन बनाए और सात विकेट से मैच जीता लिया। इस मैच में ऋषभ पंत ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की। वो टी20 में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले आठवें भारतीय कप्तान बने। 
विज्ञापन


बतौर कप्तान अपने पहले मैच में ही ऋषभ पंत डायमंड डक का शिकार होने से बच गए। 13वें ओवर में ईशान किशन के आउट होने के बाद वो क्रीज पर आए थे और अगले ही ओवर में उन्हें जीवनदान मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बचे पंत? 
भारत की पारी का 14वां ओवर कगिसो रबाडा कर रहे थे। श्रेयस अय्यर स्ट्राइक पर थे और ओवर की दूसरी गेंद को उन्होंने लेग साइड में खेला। दूसरे छोर पर खड़े पंत तेजी से एक रन लेने के लिए भाग गए, जबकि अय्यर क्रीज पर ही खड़े रहे। उन्होंने जब तक पंत को वापस लौटने का इशारा किया तब तक वो आधी पिच पर पहुंच चुके थे। अय्यर का इशारा देखने के बाद पंत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वो गेंदबाज कगिसो रबाडा से टकरा गए। पंत बीच पिच में गिर चुके थे और उनका रन आउठ होना लगभग तय था।

इस बीच अफ्रीका के फील्डर ने गेंद उठाई और स्टंप पर मारने की कोशिश की, लेकिन अफ्रीकी टीम का दूसरा फील्डर स्टंप के ठीक सामने खड़ा था। थ्रो करने पर गेंद दूसरे खिलाड़ी को लग सकती थी। इससे बचने के लिए फील्डर ने ऊपर थ्रो कर दिया। इस वजह से पंत को क्रीज में लौटने का मौक मिल गया और वो रन आउट होने से बच गए। 

रबाडा से टकराने की वजह से पंत को चोट भी आई थी, लेकिन चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। पंत ने आगे बल्लेबाजी की और 16 गेंद में 29 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और दो छक्के निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed