फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant celebrates his own wicket with indian teammates hugs Ravindra jadeda

Rishabh Pant Video: आउट होने के बाद अपने ही विकेट का जश्न मनाने लगे ऋषभ पंत, जडेजा को गले लगाया

Sat, 25 Jun 2022 12:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 12:56 PM IST
सार

अभ्यास मैच में 76 रन की तेज तर्रार पारी खेलने के बाद पंत रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने जडेजा को गले लगा लिया और बाकी खिलाड़ियों के साथ खुद के विकेट का जश्न मनाने लगे। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant celebrates his own wicket with indian teammates hugs Ravindra jadeda
आउट होने के बाद अपने ही विकेट का जश्न मनाते पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के दौरे में भारतीय टीम को पहला टेस्ट एक जुलाई से खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। इस अभ्यास मैच में भारत के चार खिलाड़ी लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेल रहे हैं। ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह इस मैच में लीसेस्टरशायर का हिस्सा हैं। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं और अभ्यास मैच भी रोमांचक बना हुआ है। इस मैच में ऋषभ पंत ने 87 गेंद में 76 रन की अहम पारी खेली और रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। 
विज्ञापन


पंत ने जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए और गेंद सीधे मिड ऑन में खड़े फील्डर के पास चली गई। श्रेयस अय्यर ने उनका कैच पकड़ा। 
विज्ञापन




अपने ही विकेट का जश्न मनाने लगे पंत
आउट होने के बाद ऋषभ पंत अपने ही विकेट का जश्न मनाने लगे। उन्होंने सबसे पहले रवींद्र जडेजा को गले लगाया। इसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मनाने लगे। आउट होने के थोड़ी देर बाद तक पंत जश्न मनाते रहे फिर पवेलियन लौटे। इस पारी में वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 

भारत के पास 82 रन की बढ़त
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीकर भरत के नाबाद 70 और कोहली, उमेश, रोहित के छुटपुट योगदान की बदौलत भारत ने 246 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। लीसेस्टरशायर के लिए रोमन वॉकर ने पांच विकेट लिए। डेविस के नाम दो और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम एक विकेट रहा। इसके जवाब में लीसेस्टरशायर की टीम 244 रन ही बना पाई। पंत ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। ऋशी पटेल ने 34 और लुईस किंबर ने 31 रन की पारी खेली। भारत के लिए जडेजा और शमी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर और सिराज के नाम दो-दो विकेट रहे। 

दूसरी पारी में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 31 और हनुमा विहारी नौ रन बनाकर मौजूद हैं। शुभमन गिल 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत के पास 82 रन की बढ़त है और मैच में तीन दिन का खेल बचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed