{"_id":"63ae6bf1174a4577f61ceeb5","slug":"rishabh-pant-car-accident-in-rurki-social-media-reaction-after-car-crash-with-divider","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के साथ हादसे की खबर सुन परेशान हुए क्रिकेटर, जल्द ठीक होने की दुआ की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के साथ हादसे की खबर सुन परेशान हुए क्रिकेटर, जल्द ठीक होने की दुआ की
Fri, 30 Dec 2022 03:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 30 Dec 2022 03:17 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह पंत के साथ हादसे की खबर सुनकर क्रिकेट खिलाड़ी और फैंस परेशान हो गए। सभी ने पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की। पंत खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
एक्सिडेंट के बाद ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई और लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इससे कार में आग लग गई। शीशा तोड़कर पंत बाहर निकले। उनके माथे और पैर पर चोट आई है। सिर पर कुछ टांके भी लगे हैं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पंत के साथ हादसे की खबर सुनकर क्रिकेट जगह में हलचल मच गई। चंद घंटे पहले पेले के निधन का दुख झेल रहे फैंस यह खबर सुनकर परेशान हो गए। हालांकि, पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। कई दिग्गज क्रिकेटर और फैंस ने पंत के जल्द ठीक होने की कामना की।
सचिन तेंदुलकर ने भी पंत के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना की है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा "मेरी संवेदनाएं और दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं। वह हादसे से वापसी कर रहे हैं। मैंने उनके परिवार से और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और स्कैन किया जा रहा है। हम उन पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और हर जरूरी मदद दी जाएगी।"
एनसीए हेड और पूर्व भारतीय क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए लिखा "ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं। चैंपियन जल्द ठीक हो जाओ।"

Wishing you a very speedy recovery @RishabhPant17. My prayers are with you.
विज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 30, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है।
Get well soon @RishabhPant17. Praying for your recovery. 🙏🏻
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2022
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा "मेरी संवेदनाएं और दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं। वह हादसे से वापसी कर रहे हैं। मैंने उनके परिवार से और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और स्कैन किया जा रहा है। हम उन पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और हर जरूरी मदद दी जाएगी।"
एनसीए हेड और पूर्व भारतीय क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए लिखा "ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं। चैंपियन जल्द ठीक हो जाओ।"
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और लेग स्पिन के जादूगर अनिल कुंबले ने लिखा "आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, ऋषभ पंत, जल्द ठीक हों।"
आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स ने भी पंत के जल्दी ठीक होने की दुआ की। लखनऊ सुपरजाएंट्स ने ट्वीट किया "ऋषभ, हमारी दुआएं और प्यार आपके साथ हैं। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी ऋषभ पंत की कार की फोटो शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। शमी ने लिखा "जल्द ठीक हो जाओ मेरे भाई, अल्लाह सब ठीक करेगा"

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी पंत के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
हाल ही में अफगानिस्तान के कप्तान बने राशिद खान ने ट्वीट किया "भाई उम्मीद करता हूं कि आप ठीक हैं। आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। जल्द ठीक हो जाओ चैंपियन।"
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लिखा "ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहा हूं और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ भाई"
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लिखा "वापसी करो ऋषभ, सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना करें।"
गौतम गंभीर ने ट्वीट किया "ऋषभ पंत के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की दुआ करता हूं। ध्यान रखें।"
पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा "ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। बहुत ही जल्द स्वस्थ्य हो जाओ।"
सचिन तेंदुलकर ने भी किया ट्वीट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भी पंत के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
Thinking of @RishabhPant17. Hope you're on the mend and back on your feet soon 🙏
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) December 30, 2022