{"_id":"5c3befe7bdec22739a5bde3f","slug":"rishabh-pant-can-be-a-part-of-world-cup-playing-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं ऋषभ पंत : प्रसाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं ऋषभ पंत : प्रसाद
Mon, 14 Jan 2019 07:41 AM IST
Gaurav Pandey
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
ऋषभ पंत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को लगता है कि ऋषभ पंत ‘चैंपियन क्रिकेटर’ बनने की ओर बढ़ रहे हैं और खेल के अलग फॉर्मेट में बिना किसी परेशानी के खुद को ढालने की काबिलियत से वह 2019 विश्व कप अभियान के लिए निश्चित रूप से भारतीय टीम की योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद इंग्लैंड जाने वाली टीम में उनके स्थान को लेकर अटकलें लगने लगीं, लेकिन प्रसाद ने ऋषभ और शुभमन गिल जैसी प्रतिभाओं के बारे में चयन समिति की योजना का खुलासा किया।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा, ‘ऋषभ ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20 और 4 टेस्ट मैच खेले, इससे उनके शरीर पर असर पड़ा। उन्हें दो हफ्तों के पूरे आराम की जरूरत है, उसके बाद ही हम फैसला करेंगे कि वह इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ कितने मैच खेलेंगे। आपको सही बताऊं, वह हमारी विश्व कप योजनाओं का हिस्सा हैं।
विज्ञापन