फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant became emotional after joining Delhi Capitals camp before ipl 2024 feels going to debut again

Rishabh Pant: 'लग रहा है दोबारा डेब्यू..', दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद भावुक हुए ऋषभ पंत, कही यह बात

Wed, 13 Mar 2024 04:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

लगभग 14 महीने तक रिहैब की प्रक्रिया से गुजरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे। टीम में वापसी के बाद पंत ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा कि वह दोबारा डेब्यू करने जा रहे हैं। वह थोड़ा नर्वस हैं। ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विज्ञापन
Rishabh Pant became emotional after joining Delhi Capitals camp before ipl 2024 feels going to debut again
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 में वापसी के लिए ऋषभ पंत तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट मिल चुका है। मंगलवार को बोर्ड ने उन्हें फिट घोषित किया था और आईपीएल में खेलने की अनुमति दी थी। बुधवार को पंत दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से जुड़ गए। टीम में वापसी करते ही वह भावुक हो गए जिसके बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


लगभग 14 महीने तक रिहैब की प्रक्रिया से गुजरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे। टीम में वापसी के बाद पंत ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा कि वह दोबारा डेब्यू करने जा रहे हैं। वह थोड़ा नर्वस हैं। ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को पंत ने दिया धन्यवाद
13 मार्च को 26 वर्षीय खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के प्री सीजन कैंप से जुड़े। आगामी टूर्नामेंट में वह टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। दिल्ली की टीम 23 मार्च को अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले पंत ने कहा, "मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है। मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं। उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है।"


'टीम में वापसी के लिए उत्साहित हूं'
पूर्व अभ्यास सत्र से जुड़ने के विषय में बात करते हुए कहा गया कि,"मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं। यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसे खेलने का मैं पूरा लुत्फ को उठाता हूं। हमारी टीम के मालिकों और सहयोगी स्टाफ ने शुरू से मेरा पूरा समर्थन किया जिसके लिए मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed