फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant asks Yuvraj Singh on Shubman Gill Century Paaji Asa kya samjhaya isko maan he nahi rha

Shubman Gill century: गिल के शतक पर युवराज ने की तारीफ तो पंत बोले- पाजी ऐसा क्या समझाया इसको मान ही नहीं रहा

Tue, 23 Aug 2022 02:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 02:26 PM IST
सार

शुभमन गिल के शतक पर युवराज सिंह ने उनकी तारीफ की थी। इस पर ऋषभ पंत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पाजी ऐसा क्या समझाया इसको, मान ही नहीं रहा है। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant asks Yuvraj Singh on Shubman Gill Century Paaji Asa kya samjhaya isko maan he nahi rha
शुभमन गिल और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल कमाल की फॉर्म में थे। उन्होंने इस सीरीज में कुल 245 रन बनाए और तीसरे मैच में 130 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका पहला शतक था। गिल के शतक लगाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें बधाई दी। हालांकि, युवराज के ट्वीट पर ऋषभ पंत ने मजाकिया ट्वीट किया, जो फैंस को पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


युवराज ने शुभमन गिल को शतकीय पारी पर बधाई देते हुए लिखा "अंततः शुभमन गिल आपने शानदार बल्लेबाजी की, आप वाकई में इस शतक के हकदार थे। आपके पहले शतक पर बधाई, ये बस शुरुआत है कई और बाकी हैं।" युवराज के इस ट्वीट पर ऋषभ पंत ने मजाकिया अंदाज में लिखा "पाजी ऐसा क्या समझाया इसको मान ही नहीं रहा" इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली थी और भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई थी। इस मैच में उन्होंने शुरुआत में अपने स्वभाव के विपरीत धीमी गति से रन बनाए थे और हार्दिक पांड्या के साथ अच्छी साझेदारी की थी। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाकर भारत को जीत दिलाई और नाबाद लौटे थे। उनकी इस पारी के बाद युवराज ने ट्विटर पर लिखा था कि लगता है 45 मिनट की बातचीत काम आई। पंत ने इसके जवाब हां पाजी बिल्कुल। अब गिल के शतक पर युवराज ने उनकी तारीफ की तो पंत ने मजे लेते हुए कहा कि इसे क्या समझाया ये तो मान ही नहीं रहा। खास बात यह है कि इस साल वनडे में सिर्फ यही दो बल्लेबाज भारत के लिए शतक लगा पाए हैं।



जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 245 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कमाल किया था। उन्होंने तीन मैचों में 102.50 के औसत से 205 रन बनाए थे। इसमें 98 रन की नाबाद पारी भी शामिल थी, जिसमें वो बारिश की वजह से अपना शतक नहीं लगा सके थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने नाबाद 82 रन बनाए थे। 

शुभमन गिल अब तक नौ वनडे मैच में 71.29 के औसत से 499 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 105.27 और सबसे बड़ा स्कोर 130 रन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed