फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant asks takkar mar du kya as bowler comes in front Rohit gavs epic reply

IND vs ENG: पंत के सामने आया गेंदबाज तो रोहित से पूछा 'टक्कर मार दूं क्या?' कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 10 Jul 2022 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 01:23 PM IST
सार

रन भागते समय गेंदबाज पंत के सामने आ रहा था और उन्हें परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्होंने रोहित से पूछा की टक्कर मार दूं क्या? इसके जवाब में रोहित ने मजेदार बात कही। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant asks takkar mar du kya as bowler comes in front Rohit gavs epic reply
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने 49 रन से जीता। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज के दूसरे मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई। अंत में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी हुई, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन


इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी। मैच के पहले ही ओवर में पंत जब एक रन भागने की कोशिश कर रहे थे तो गेंदबाज डेविड विली उनके सामने आ गए। इस वजह से पंत को परेशानी हुई। हालांकि, अंत में वो सुरक्षित दूसरे छोर पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कप्तान रोहित से पूछा कि गेंदबाज रास्ते में आ रहा है, टक्कर मार दूं क्या? इसके जवाब में रोहित ने कहा कि और क्या। हालांकि, मैच के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन रोहित के जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की आक्रमक कप्तानी ने दिलाई जीत
इस सीरीज में टीम इंडिया पहले ही ओवर से आक्रामक अंदाज में खेल रही है और पावरप्ले में ही 50 से ज्यादा रन बन रहे हैं। इसी वजह से दूसरे मैच में मध्यक्रम के फेल होने के बावजूद भारत ने 170 रन बना लिए। इसके बाद रोहित ने आक्रामक कप्तानी की और लगातार विकेट निकालने की कोशिश की। उनके गेंदबाजों ने भी भरपूर साथ दिया और लगातार अंतराल पर विकेट लेकर इंग्लैंड को 121 रन के स्कोर पर समेट दिया। 

भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कोई मैच नहीं हारे हैं। वो इस दौरान छह सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं और सभी में जीत हासिल की है। पांच सीरीज में टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है। अब रोहित की नजर छठी सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed