MS Dhoni Insta Live: पंत ने कराए धोनी के दर्शन, दीवाने हुए फैंस, ऐसी थी रोहित और सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया
ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ काफी मस्ती की। इस बीच उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी लाइव सेशन में जोड़ा, लेकिन धोनी ने तुरंत ही बाय करते हुए निकल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाइव सेशन के दौरान पंत ने धोनी से कहा "माही भाई क्या हाल है, रखो-रखो, भइया को थोड़ा लाइव पर रखो।" पंत ने जब तक इतना कहा, तब तक धोनी अपना कैमरा बंद कर चुके थे।
7️⃣ seconds of pure joy! 💙
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 26, 2022
PS: That 🆒 cameo by MS Dhoni 😂 pic.twitter.com/HFGD8Yy9iC
लाइव सेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने युजवेन्द्र चहल के भी जमकर मजे लिए। उन्होंने पंत के साथ भी काफी मजाक किया। ये दोनों पहले भी कैमरे पर एक दूसरे के साथ कई बार मजाकिया बताचीत करते देखे गए हैं। एक बार ऋषभ पंत ने कहा था कि वो रोहित के साथ छक्के लगाने का मुकाबला करना चाहते हैं। जब रोहित को यह बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि उसने गिनकर चार मैच खेले हैं और मेरे साथ मुकाबला करेगा। इस बार भी दोनों के बीच ऐसा ही मजाक हुआ।
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। हालांकि, टी20 सीरीज में दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं, धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वो दो मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई दिए थे।
धोनी की बात करें तो वो शुरुआत से ही शर्मीले स्वभाव के रहे हैं। उन्हें मैदान के बाहर कैमरे पर ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं है। इससे पहले एक बार हार्दिक पांड्या के लाइव सेशन के दौरान भी धोनी ने उन्हें चॉकलेट देकर आगे बढ़ा दिया था और उनसे कोई बात नहीं की थी।