फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku Singh Priya Saroj Relationship MP Priya Saroj Father Confirmed News in Hindi

Rinku Singh-Priya Saroj: इतने दिन से एक-दूसरे को डेट कर रहे रिंकू-प्रिया, जल्द करेंगे शादी, पिता ने की पुष्टि

Mon, 20 Jan 2025 04:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 20 Jan 2025 04:42 PM IST
सार

तीन बार के सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि अभी दोनों परिवारों के बीच सिर्फ इस रिश्ते को लेकर बातचीत हुई है। अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Relationship MP Priya Saroj Father Confirmed News in Hindi
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह बहुत जल्द एक से दो होने वाले हैं। इसकी पुष्टि उनकी होने वाली पत्नी के पिता ने कर दी है। दरअसल, रिंकू की सगाई की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय खिलाड़ी का नाम समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ जोड़ा जा रहा है। अब इस मामले पर प्रिया के पिता तूफानी सरोज का बयान आया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ़ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं।
विज्ञापन

पहले से एक-दूसरे को जानते हैं रिंकू और प्रिया
तीन बार के सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि अभी दोनों परिवारों के बीच सिर्फ इस रिश्ते को लेकर बातचीत हुई है। अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि रिंकू और प्रिया की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। तूफानी सरोज ने कहा- रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिये परिजनों की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए राजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी शादी
तूफानी सरोज ने पीटीआई को बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। सगाई लखनऊ में होगी। सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवार अलीगढ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते नजर आएंगे रिंकू
रिंकू सिंह फिलहाल कोलकाता में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 27 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 55 और 507 रन बनाए हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। आगामी संस्करण के लिए टीम ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

सपा की सांसद हैं प्रिया
प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं। वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिये चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed