फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku Singh made a huge leap in ICC T20 rankings equaled Rohit Shubman Suryakumar Yadav also benefited

ICC Rankings: रिंकू सिंह ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, रोहित-शुभमन की बराबरी की, सूर्या को भी फायदा

Wed, 13 Dec 2023 06:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Dec 2023 06:29 PM IST
सार

रिंकू ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 39 गेंद पर 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। रिंकू का स्ट्राइक रेट 174.35 का रहा। उन्होंने इसी साल अगस्त में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब निचले क्रम पर अपना दावा मजबूत कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rinku Singh made a huge leap in ICC T20 rankings equaled Rohit Shubman Suryakumar Yadav also benefited
रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले रिंकू सिंह के सितारे बुलंदी पर हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक मंगलवार (12 दिसंबर) को लगाया। अगले ही दिन आईसीसी टी20 रैंकिंग में उन्हें बड़ा फायदा हुआ। रिंकू को 46 पायदान का फायदा हुआ और वह अब 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रिंकू का रेटिंग अंक 464 है। उन्होंने इस मामले में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर शुभमन गिल और बांग्लादेश के आफिफ हुसैन की बराबरी कर ली। तीनों ही खिलाड़ियों के रिंकू के बराबर रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन


रिंकू ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 39 गेंद पर 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। रिंकू का स्ट्राइक रेट 174.35 का रहा। उन्होंने इसी साल अगस्त में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब निचले क्रम पर अपना दावा मजबूत कर चुके हैं। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। वह टी20 रैंकिंग में पहले से ही शीर्ष पर बरकरार हैं। अब उन्होंने अपनी स्थिति और मजबूत की है। अर्धशतक लगाने के बाद उन्हें 10 रेटिंग अंक का फायदा हुआ है। अब उनके खाते में 865 रेटिंग अंक हो गए हैं।
विज्ञापन


तिलक वर्मा को 10 स्थानों का फायदा
सूर्यकुमार ने दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पर बढ़त बढ़ा ली है। रिजवान के 787 रेटिंग अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के 758 रेटिंग अंक हैं। उनके साथी खिलाड़ी रीजा हेंड्रिक्स भारत के खिलाफ 49 रन की पारी के बाद एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारत के तिलक वर्मा को 10 स्थानों का फायदा हुआ है। वह 55वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिश्नोई को हुआ घाटा, लेकिन शीर्ष पर बरकरार
रवि बिश्नोई को दूसरे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वह पहले स्थान पर काबिज हैं। हालांकि, उन्हें सात अंकों का घाटा हुआ। उनके 692 रेटिंग अंक हैं। अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने उनकी बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है। वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर की सूची में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, एडेन मार्करम दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्हें दो पायदान का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed