फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku singh cuts cake surrounded by balloons and champagne KKR Win celebration after victory against GT

KKR Video: नीले गुब्बारों के बीच रिंकू ने काटा केक, साथियों ने शैंपेन से नहलाया, देखें कोलकाता की जीत का जश्न

Mon, 10 Apr 2023 07:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

गुजरात के खिलाफ मैच में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मैच के बाद उनका जबरदस्त स्वागत हुआ और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शैंपेन से नहला दिया। 
 

विज्ञापन
Rinku singh cuts cake surrounded by balloons and champagne KKR Win celebration after victory against GT
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी धमाकेदार पारी के बाद रिंकू सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू ने रविवार को ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की पारी के 19 ओवर होने के बाद मैच लगभग पूरी तरह से गुजरात टाइटंस के पक्ष में था। इसके बाद रिंकू ने कमाल की पारी खेली और ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर केकेआर को तीन विकेट दिला दी। 
विज्ञापन


मैच के आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। ऐसे में रिंकू सिंह ने भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में यश दयाल के ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई। रिंकू ने जैसे ही मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, केकेआर के खिलाड़ी दौड़कर मैदान में आ गए और यूपी के इस युवा बल्लेबाज को गले लगा लिया। यह वाकई एक चमत्कारी जीत थी और इसके हीरो रिंकू सिंह का मैच के बाद होटल पहुंचे। यहां हर कोई उनका स्वागत करने को आतुर था। केकेआर की ओर से रिंकू के स्वागत और जीत के जश्न का वीडियो टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रिंकू जब होटल पहुंचे तो केकेआर टीम की जर्सी के (गहरे नील) रंग के गुब्बारों की बौछार की गई। रिंकू ने टेबल पर सजा हुआ केक काटा। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने रिंकू को शैंपेन से पूरी तरह नहला दिया। वीडियो में रिंकू को कोच चंद्रकांत पंडित के साथ खड़े होकर केक काटते हुए देखा जा सकता है।

मैच में क्या हुआ?
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए। गुजरात के लिए विजय शंकर ने नाबाद 63, साई सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली। वहीं, कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने तीन और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 207 रन बनाए और मैच जीत लिया। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 83, नीतीश राणा ने 45 और रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने तीन और अल्जारी जोशेप ने दो विकेट लिए। जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed