फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ricky ponting want be coach of australia t20 team

रिकी पोंटिंग ने किया साफ, बताया- इस टीम का बनना चाहता हूं कोच

Sun, 11 Feb 2018 07:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
ricky ponting want be coach of australia t20 team
रिकी पोंटिंग - फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम को टी20 में कोचिंग देना चाहते हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बारे में विचार कर रही है। मैं सीए से छोटे फॉर्मेट में कोचिंग को लेकर चर्चा कर रहा हूं। मैं ऑन रिकार्ड कह रहा हूं कि अगर मेरे पास मौका आता है और सभी चीजें सही रहती हैं तो मैं ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का कोच बनना चाहता हूं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर सीए पहले मुहर लगाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पोंटिंग फिलहाल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही ट्राई सीरीज में हेड कोच डैरेन लैहमन के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं। शनिवार को उन्हें ऑस्ट्रेलियाई  क्रिकेट बोर्ड ने हॉल ऑफ फेम चुना है और उस वक्त भी पोंटिंग ने कोच बनने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कोच रखने के बारे में विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो पोंटिंग का ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम का कोच बनना लगभग तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पोंटिंग आईपीएल में मुंबई इंडिया के कोच रह चुके हैं और 11वें  सीजन में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed