फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting said he had offer to become England Coach but denied due to Family reasons

Ricky Ponting: रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा- 'मैक्कुलम से पहले मिला था इंग्लैंड का कोच बनने का ऑफर'

Fri, 23 Jun 2023 02:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 02:00 PM IST
सार

रिकी पोंटिंग ने बताया है कि उनके पास इंग्लैंड की टीम का कोच बनने का ऑफर था, लेकिन वह फिलहाल अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। इस वजह से वह किसी भी राष्ट्रीय टीम के कोच नहीं बन सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Ricky Ponting said he had offer to become England Coach but denied due to Family reasons
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से अपने नाम किया है। इस मैच में करीबी हार के बाद इंग्लैंड के रवैये पर काफी बात हो रही है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के पहले दिन ही पारी घोषित कर दी थी। अंत में उनका यही फैसला हार-जीत का अंतर बना। इस मैच के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बताया है कि मैक्कुलम से पहले उनके पास इंग्लैंड का कोच बनने का ऑफर था, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। 
विज्ञापन


पिछली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर इंग्लैंड को 0-4 के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए थे। क्रिस सिल्वरवुड की जगह ब्रेंडन मैक्कुलम को टेस्ट टीम और मैथ्यू मॉट को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। जो रूट ने भी टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। बल्लेबाजी सलाहकार ग्राहम थॉर्पे और मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले गिल्स को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन


रिकी पोंटिंग ने बताया कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के तत्कालीन डायरेक्टर रॉब की ने उनसे संपर्क किया था और इंग्लैंड का कोच बनने ऑफर दिया था। पोटिंग ने गुरिल्ला क्रिकेट पॉडकास्ट में बताया "मुझे मैक्कुलम से पहले इंग्लैंड के क्रिकेट कोच का पद ऑफर किया गया था, शायद आप लोग पहले इंसान हैं, जिन्हें यह पता चल रहा है। रॉबर्ड की जैसे ही इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर बने थे, उन्होंने मुझे फोन किया था, लेकिन मैं किसी अंतरराष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए तैयार नहीं हूं। अपनी जिंदगी के जिस पड़ाव पर मैं हूं। मैं पहले ही काफी यात्रा कर चुका हूं। अब मेरे छोटे बच्चे हैं। अब मैं उनसे उतना दूर नहीं रहना चाहता, जितना मैं पहले था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पोटिंग ने आगे कहा "ब्रेंडन की भी बात करें तो उनका परिवार आज आ रहा है। जब आपके बच्चे स्कूल में होते हैं तो आप बार-बार जगह नहीं बदलना चाहते।" रिकी पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं, लेकिन इस लीग के मैच साल में दो महीने ही आयोजित होते हैं और पोटिंग को साल में लगभग तीन महीने ही इस फ्रेंचाइजी को देने होते हैं।

नए कोच ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और काफी सफल रही है। इंग्लैंड के इस अंदाज को बैजबॉल के नाम से जाना जाता है। यह नाम टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के निकनेम बैज से लिया गया है। स्टोक्स और मैक्कुलम की अगुआई में इंग्लैंड ने 13 में से 11 मैच जीते हैं और अब तक कोई सीरीज नहीं गंवाई है। 


एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अगले मुकाबले में इस टीम के वापसी करने की पूरी उम्मीद है। पांच मैच की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉड्स में बुधवार से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed