{"_id":"68452d371e24ac0ace04955b","slug":"ricky-ponting-feels-jasprit-bumrah-s-injuries-have-been-holding-him-back-in-the-past-couple-of-years-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: 'चोट ने उन्हें कुछ साल...', बुमराह को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नहीं बनाने पर पोंटिंग ने रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: 'चोट ने उन्हें कुछ साल...', बुमराह को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नहीं बनाने पर पोंटिंग ने रखी राय
Sun, 08 Jun 2025 11:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:57 AM IST
सार
पोंटिंग ने बुमराह की चोट पर राय रखी और कहा कि बीसीसीआई ने बुमराह को कप्तानी नहीं देकर सही किया है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को लाल गेंद के प्रारूप का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय टेस्ट टीम की कमान नहीं सौंपकर सही किया है। पोंटिंग का कहना है कि चोट की समस्याएं बुमराह को पीछे धकेल रही हैं। बुमराह 2022 से चोट से जूझ रहे हैं जिस कारण उन्होंने 2023 में 11 महीने बाद वापसी की थी।
विज्ञापन
चोट की समस्या से परेशान रहते हैं बुमराह
वापसी के बाद बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 और कुछ टेस्ट मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान बुमराह फिर चोटिल हो गए थे। पोंटिंग ने बुमराह की चोट पर राय रखी और कहा कि बीसीसीआई ने बुमराह को कप्तानी नहीं देकर सही किया है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को लाल गेंद के प्रारूप का कप्तान बनाया गया है।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि यह सही कदम है। मुझे पता है कि बहुत से लोग, क्रिकेट विशेषज्ञ कह रहे हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बुमराह को क्यों नहीं चुना गया और उन्होंने शुभमन को क्यों कप्तानी दी हई, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत सरल है।' पोंटिंग ने कहा कि बुमराह की चोट ने उनके कप्तानी बनने को प्रभावित किया होगा।
पोंटिंग ने कहा, पिछले कुछ सालों में बुमराह की चोटों ने उन्हें थोड़ा पीछे धकेल दिया है और आप कप्तान के साथ ऐसा नहीं चाहते। आप ऐसा कप्तान नहीं रख सकते जो आकर इधर-उधर मैच मिस करे। इसलिए मुझे लगता है कि यह सही फैसला है। अब जब उन्होंने यह कर लिया है, तो उन्हें इस पर टिके रहना होगा और उसे लंबे समय तक खेलने का मौका देना होगा।
गिल को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया
पोंटिंग ने गिल को कप्तान बनाए जाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये सही कदम है। इस बारे में काफी चर्चा हुई थी कि जसप्रीत बुमराह या ऋषभ पंत को ये जिम्मेदारी क्यों नहीं सौंपी गई। लेकिन आपको देखना होगा कि बुमराह के चोट का इतिहास उनकी राह में रोड़ा बना है। आप ऐसा कप्तान नहीं रखना चाहेंगे जो किसी मैच में बाहर बैठे। गिल युवा हैं, नियमित तौर पर खेलते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात रन बना रहे हैं।