फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting admitted to hospital during Australia vs West Indies Test commentary

Ricky Ponting: लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत बिगड़ी, तुरंत अस्पताल ले जाया गया

Fri, 02 Dec 2022 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Dec 2022 02:53 PM IST
सार

रिकी पोंटिंग को पर्थ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने वक्त वह पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।  

विज्ञापन
Ricky Ponting admitted to hospital during Australia vs West Indies Test commentary
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पर्थ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के वक्त वह पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।  
विज्ञापन

पोंटिंग की हालत स्थिर

ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोंटिंग के सहयोगियों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और इसलिए एहतियाती जांच के लिए अस्पताल गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच टाइम के आसपास पर्थ अस्पताल ले जाया गया। अब वह तीसरे सेशन में कमेंट्री करते नहीं दिखेंगे।

The Ashes: Ricky Ponting labels England the worst-performing team to have  toured Australia | Cricket News | Sky Sports
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सेशन में कमेंट्री नहीं करेंगे पोंटिंग

चैनल सेवेन के प्रवक्ता ने फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- रिकी पोंटिंग अस्वस्थ हैं और आज के शेष कवरेज के लिए कमेंट्री नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने खुद ही अपने सहयोगियों को अस्वस्थ महसूस करने के बारे में बताया था और कुछ लक्षणों से चिंतित होने के बाद उन्होंने जांच करवाने का फैसला लिया।

चैनल सेवेन ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि क्या पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान पर्थ में चौथे दिन कमेंट्री के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच भी हैं।

IPL 2021 | Doesn't matter what we have done in first half: DC coach Ricky  Ponting | Cricket News – India TV
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में से एक हैं पोंटिंग

पोंटिंग का अचानक से तबीयत बिगड़ना इसलिए भी डराने वाला है क्योंकि इसी साल ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पोंटिंग इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे और उन्हें अस्पताल जाने का फैसला लिया। पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार वनडे में (2003, 2007) वर्ल्ड चैंपियन बनी।

Modern batting is about scoring 360 degrees'

पोंटिंग का करियर

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 13,378 रन, वनडे में 13,704 रन और टी20 में 401 रन हैं। टेस्ट में पोंटिंग के नाम 41 शतक और 62 अर्धशतक, वनडे में 30 शतक और 82 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक हैं। इसके अलावा पोंटिंग टेस्ट में पांच और वनडे में तीन विकेट भी ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed