{"_id":"63f9f5f8470b641f8b0b7822","slug":"richa-ghosh-in-the-list-of-icc-women-s-t20-world-cup-player-of-the-tournament-award-nominated-player-2023-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: ऋचा घोष बन सकती हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, इन खिलाड़ियों के साथ है मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: ऋचा घोष बन सकती हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, इन खिलाड़ियों के साथ है मुकाबला
Sat, 25 Feb 2023 05:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:20 PM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन ऋचा घोष को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जा सकता है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है।
विज्ञापन
ऋचा घोष
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। अफ्रीकी टीम पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो चुका है। भारत को सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारत के लिए भले ही यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका हो, लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष प्लेटर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी जा सकती है। ऋचा ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए फिनिशर का रोल बखूबी निभाया। उन्हों दो पारियों में 40 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया और सिर्फ दो मैच में ही आउट हुईं। उनका स्ट्राइक रेट भी 130 से ज्यादा का था और उन्होंने 68 के औसत से कुल 136 रन बनाए।
आईसीसी ने कुल नौ खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए नामित किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की दो खिलाड़ी यह अवॉर्ड जीतने की दावेदार हैं। वहीं, भारत और वेस्ट इंडीज के एक-एक खिलाड़ी भी इस सूची में हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के पास फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी और मजबूत करने का मौका है। इससे साफ है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम और दक्षिण अफ्रीका की दो खिलाड़ी फाइनल में कमाल कर यह अवॉर्ड जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

इन खिलाड़ियों से है ऋचा घोष का मुकाबला
- नेट शिवर ब्रंट (इंग्लैंड): 72 के औसत से 216 रन, तीन कैच
- सोफी एकलेस्टन(इंग्लैंड): 7.54 के औसत से 11 विकेट
- मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया): 69.50 के औसत से 139 रन
- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया): 57 के औसत से 171 रन
- हीली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज): 43.33 के औसत से 130 रन, चार कैच और चार विकेट
- एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया): 40.50 के औसत से 81 रन और नौ विकेट
- लॉरा वोल्डवार्ट (दक्षिण अफ्रीका): 42.25 के औसत से 169 रन
- तजमीन ब्रिस्ट (दक्षिण अफ्रीका): 44 के औसत से 176 रन और छह कैच