फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   revenge series turned on stake of team india

मैच रिपोर्टः 'बदले की सीरीज' में 'बराबर' रहने की चुनौती

Thu, 13 Dec 2012 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Dec 2012 08:13 PM IST
विज्ञापन
revenge series turned on stake of team india

सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड टीम को पहले दिन दबाव में रखा। 'बदले की सीरीज' के नाम से शुरू हुई यह सीरीज अब टीम इंडिया के लिए बराबरी पर खत्म करना सबसे बड़ी चुनौती हो गई है। टीम इंडिया ने अंतिम टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को दबाव में रखा। अगर उसी तरह बाकी चार दिन भी यह दबाव बनाने में टीम कामयाब हो जाती है तो यह सीरीज 2-2 से बराबर हो सकती है।

विज्ञापन


चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान कुक का यह फैसला गलत साबित हुआ। कुक 1 और सलामी बल्लेबाज कांप्टन केवल 3 रन बनाकर इशांत शर्मा के शिकार बने। टीम इंडिया पार्ट टाइम गेंदबाज और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे रविंद्र जडेजा की बदौलत इंग्लैंड के रनों की रफ्तार रोकने में कामयाब रही। जडेजा के अलावा इशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा ने किफायती गेंदबाजी की।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहले दिन कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को 97 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 के स्कोर पर रोक दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। खेल के पहले सत्र में ईशांत शर्मा इंग्लैंड को दो झटके दिए। मैच के पांचवे ओवर में ईशांत की बाहर जाती गेंद को छेड़ने के फेर में निक कॉम्पटन (3) धोनी को कैच थमा बैठे। ईशांत ने एलेस्टर कुक (1) को LBW कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर के वर्धा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को भारतीय टीम हर हाल में जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर सम्मान बचाना चाहेगी। यदि भारत नागपुर टेस्ट मैच भी गंवा देता है तो 2004 के बाद उसकी घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में यह पहली हार होगी। तब उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड के पास 1985-86 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने की संभावना दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed