{"_id":"958f39f7874c9ef21340e479fc19460c","slug":"reports-says-n-srinivasan-spied-on-bcci-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर फंसे श्रीनिवासन, बीसीसीआई के सदस्यों की जासूसी का आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर फंसे श्रीनिवासन, बीसीसीआई के सदस्यों की जासूसी का आरोप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Apr 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि बीसीसीआई से निलंबित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का विवादों से नाता छूटे नहीं छूट रहा है। इस बार उन पर बीसीसीआई के ही पैसों से बीसीसीआई के ही अधिकारियों की जासूसी कराने का सनसनीखेज आरोप लगा है।
विज्ञापन
एनडीटीवी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवासन ने लंदन की एक जासूसी एजेंसी को हायर कर उसे बीसीसीआई के अधिकारियों की जासूसी करने के एवज में 14 करोड़ रुपए भुगतान किए।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को कोलकाता में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के नेतृत्व में यह मामला उठा।
मीटिंग में यह बात सामने आई कि लंदन वह प्राइवेट एजेंसी बीसीसीआई अधिकारियों के न सिर्फ फोन टेप कर रही थी बल्कि उनकी ई-मेल भी नजर बनायी हुई थी। यह बात सामने आने में बोर्ड के अधिकारियों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे गलत ठहराया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मीटिंग का मुख्य उद्देश्य भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के चयन को लेकर था। आशंका जताई जा रही है कि टीम में मेंटर की भूमिका में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली या सचिन तेंदुलकर को लिया जा सकता है।