{"_id":"668e42be7f5fc4369801a6b6","slug":"reports-gautam-gambhir-wants-vinay-kumar-and-abhishek-nayar-as-supporting-coach-of-team-india-informed-bcci-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reports: RCB के इस पूर्व गेंदबाज को बतौर बॉलिंग कोच टीम इंडिया से जोड़ना चाहते हैं गंभीर, BCCI को दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: RCB के इस पूर्व गेंदबाज को बतौर बॉलिंग कोच टीम इंडिया से जोड़ना चाहते हैं गंभीर, BCCI को दी जानकारी
Wed, 10 Jul 2024 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:44 PM IST
सार
गंभीर ने बीसीसीआई को सहायक कोच के रूप में अभिषेक नायर और गेंदबाजी कोच के रूप में आर विनय कुमार के नाम सौंपे हैं। गंभीर का कोच कार्यकाल श्रीलंका सीरीज से शुरू होगा और बीसीसीआई को गंभीर की सिफारिशों पर जल्द कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विनय कुमार, गंभीर और अभिषेक
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। बोर्ड को उम्मीद है कि गंभीर इस पद के साथ न्याय करेंगे, जिस पद पर राहुल द्रविड़ ने हाल ही में उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी। गंभीर का आना भारत के कोचिंग सेटअप में एकमात्र बदलाव नहीं है, पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हम्ब्रे, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और फील्डिंग कोच टी दिलीप भी टीम का साथ छोड़ चुके हैं। अब इन स्थानों को भी भरना है और गंभीर ने पहले ही शर्त रखी थी कि वह अपना स्टाफ खुद चुनेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर गंभीर की प्राथमिकता में से एक हैं और वह कथित तौर पर भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को भारतीय टीम में गेंदबाजी कोच के रूप में भी चाहते हैं।
विज्ञापन
गौतम गंभीर और जय शाह
- फोटो : BCCI
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने बीसीसीआई को सहायक कोच के रूप में अभिषेक नायर और गेंदबाजी कोच के रूप में आर विनय कुमार के नाम सौंपे हैं। गंभीर का कोच कार्यकाल श्रीलंका सीरीज से शुरू होगा और बीसीसीआई को गंभीर की सिफारिशों पर जल्द कार्रवाई करनी होगी। गंभीर द्रविड़ की जगह लेने के प्रबल दावेदार थे जिनका कार्यकाल पिछले महीने बारबाडोस में टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के साथ ही समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर ने बीसीसीआई के बयान में कहा, 'अपने तिरंगे, अपने लोगों, अपने देश की सेवा करना सम्मान की बात है। मैं राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ की टीम को टीम के साथ उनके अनुकरणीय रन के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका को लेकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। अपने खेलने के दिनों में मैं हमेशा भारतीय जर्सी पहनने पर गर्व महसूस करता था और जब मैं इस नई भूमिका को अपनाऊंगा तो भी कुछ अलग नहीं होगा।'
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर ने कहा कि वह बीसीसीआई, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निर्देशक वीवीएस लक्ष्मण, सहयोगी स्टाफ और सबसे अहम खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। भारतीय कोच के रूप में गंभीर का पहला असाइनमेंट 27 जुलाई से शुरू होने वाले तीन टी20 आई और तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा होगा।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक विस्तृत बयान में कहा- बोर्ड पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को टीम के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता है। टीम इंडिया अब नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक नए यात्रा पर निकल पड़ी है। बोर्ड ने कहा कि अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को सर्वसम्मति से गंभीर के नाम की सिफारिश की। बीसीसीआई ने 13 मई को इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक विस्तृत बयान में कहा- बोर्ड पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को टीम के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता है। टीम इंडिया अब नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक नए यात्रा पर निकल पड़ी है। बोर्ड ने कहा कि अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को सर्वसम्मति से गंभीर के नाम की सिफारिश की। बीसीसीआई ने 13 मई को इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।