फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report: Another Visa controversy for English players, after Bashir, Rehan Ahmed stopped at Rajkot airport

Report: इंग्लिश खिलाड़ियों के वीजा को लेकर एक और विवाद, बशीर के बाद अब रेहान अहमद को एयरपोर्ट पर रोका गया

Tue, 13 Feb 2024 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Feb 2024 11:13 AM IST
सार

रेहान ने अब तक इस सीरीज के दोनों मैचों में 36.37 की औसत से आठ विकेट लिए हैं और 17.80 की औसत से 70 रन बनाए हैं, जिसमें इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में 399 रन के लक्ष्य का पीछे करने के दौरान नंबर तीन पर नाइट वाचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 रन की पारी भी शामिल है।

विज्ञापन
Report: Another Visa controversy for English players, after Bashir, Rehan Ahmed stopped at Rajkot airport
रेहान अहमद - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के वीजा विवाद के बीच फंसने के करीब 10 दिन बाद हमवतन रेहान अहमद भी इसी तरह की समस्या से जूझते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। रेहान और इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिनों के ब्रेक के दौरान अबू धाबी गए थे। रेहान को कथित तौर पर राजकोट के हीरासर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था, क्योंकि उनके पास देश में प्रवेश के लिए आवश्यक सही दस्तावेज नहीं थे।
विज्ञापन

राजकोट हवाई अड्डे पर रेहान को रोका गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान को राजकोट हवाई अड्डे पर रोक गया क्योंकि उनके पास केवल एकल-प्रवेश वीजा था। आगे के मैच और स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें एक तत्काल समाधान दिया और उन्हें दो दिना का वीजा दिया। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने इंग्लैंड खेमे से अगले दो दिन में इस मुद्दे को पूरी तरह से सुलझाने की सलाह दी है। एकल-प्रवेश वीजा रखने वाले व्यक्ति को देश से बाहर निकलने और फिर से प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Report: Another Visa controversy for English players, after Bashir, Rehan Ahmed stopped at Rajkot airport
रेहान अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड को उम्मीद- जल्द सुलझेगा मामला
हालांकि, इंग्लैंड की टीम को उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में मसला पूरी तरह सुलझ जाएगा। रेहान को छोड़कर इंग्लैंड की टीम के अन्य सदस्यों और सहयोगी स्टाफ को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा और वे सोमवार शाम तक राजकोट में अपने होटल पहुंच गए थे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'इंग्लैंड की टीम को रेहान का वीजा प्रोसेस करने की सलाह दी गई है जो अगले दो दिन में खत्म होगा। उन्हें फिलहाल बाकी टीम के साथ देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है और वह मंगलवार को अभ्यास में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

राजकोट में सीधे उतरी इंग्लैंड की फ्लाइट
यह पहली बार है जब कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान सीधे राजकोट में उतरी है। इसलिए स्थिति की देखरेख के लिए जामनगर के अधिकारियों के साथ एक अस्थायी इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किया गया है। यात्रा करने वाले इंग्लैंड दल के कुल 31 सदस्य राजकोट पहुंचे और केवल रेहान को वीजा मुद्दे का सामना करना पड़ा। रेहान को इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्यों के साथ पहली बार भारत में प्रवेश करने में कोई परेशानी नहीं हुई थी। तब बशीर के वीजा की दिक्कत हुई थी। हालांकि, इस मामले को सुलझा लिया गया था और वह पहले टेस्ट के आखिर तक भारत पहुंच गए थे। इसके बाद बशीर ने दूसरे टेस्ट में हिस्सा भी लिया था।

Report: Another Visa controversy for English players, after Bashir, Rehan Ahmed stopped at Rajkot airport
रेहान अहमद - फोटो : PCB
रेहान का अब तक इस सीरीज में प्रदर्शन
इंग्लैंड रेहान से संबंधित वीजा मुद्दे को पूरी तरह से सुलझाने के लिए उत्सुक होगा क्योंकि सीरीज में तीन और टेस्ट बाकी हैं। रेहान आगे इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकते हैं। रेहान ने अब तक इस सीरीज के दोनों मैचों में 36.37 की औसत से आठ विकेट लिए हैं और 17.80 की औसत से 70 रन बनाए हैं, जिसमें इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में 399 रन के लक्ष्य का पीछे करने के दौरान नंबर तीन पर नाइट वाचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 रन की पारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed