फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reetinder Sodhi says Rahul Dravid Next In Line To Become Regular Head Coach

पूर्व क्रिकेटर सोढ़ी का बड़ा बयान, राहुल द्रविड़ हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच

Thu, 01 Jul 2021 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 09:58 PM IST
सार

राहुल द्रविड़ इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं। वह शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम के मुख्य कोच हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Reetinder Sodhi says Rahul Dravid Next In Line To Become Regular Head Coach
रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रीतिंदर सिंह सोढ़ी का मानना है कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच हो सकते हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर अस्थायी व्यवस्था के तहत भेजा गया है लेकिन यह एक संकेत है कि आगामी समय में हम द्रविड़ को रवि शास्त्री की जगह बतौर मुख्य कोच देख सकते हैं। हां, बतौर कोच रवि शास्त्री ने बहुत ही अच्छा काम किया है। मगर उनका करार अब खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर कोई इंसान जो रवि शास्त्री की जगह ले सकते हैं तो वह सिर्फ राहुल द्रविड़ ही हो सकते हैं।' 

विज्ञापन


सोढ़ी ने आगे कहा, 'वह एक पारिवारिक इंसान हैं। वह बैंगलोर में रह सकते थे। मगर उन्होंने जिम्मेदारी लेने का फैसला किया। वह टीम के साथ गए हैं और प्रदर्शन अच्छा हो ऐसा ही चाहते हैं। ऐसे महान खिलाड़ी को कभी भी अस्थायी विकल्प के तौर पर नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है।' बता दें कि द्रविड़ इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं। वह शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम के मुख्य कोच हैं। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें हार्दिक पांड्या, स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। श्रृंखला के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय युवा खिलाड़ियों का अच्छा मार्गदर्शन हुआ है। उन्होंने 2015 से 2019 तक भारत ए और अंडर-19 टीमों के साथ काम किया। अंडर 19 और भारत ए टीमों के लिए कोच की भूमिका निभाने के बाद अब वह नेशनल ड्यूटी पर हैं। द्रविड़ के सानिध्य में ही पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई। हालांकि, श्रीलंका दौरे पर देखना होगा कि द्रविड़ की कोचिंग और शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। बता दें कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम राहुल द्रविड़ अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed