{"_id":"5be074e9bdec226956572bbc","slug":"real-betis-vs-selta-vigo-match-drawn-by-3-3-in-la-liga-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी मिलान की धमाकेदार जीत, रियल बेटिस-सेल्टा विगो के बीच मैच ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एसी मिलान की धमाकेदार जीत, रियल बेटिस-सेल्टा विगो के बीच मैच ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
real betis
ला लीगा लीग में सोमवार को रियल बेटिस और सेल्टा विगो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के बीच खेला गया यहा मुकाबला 3-3 से बराबरी पर खत्म हुआ। रियल बेटिस के लिए जहां लॉरेन मारोन ने 33वें मिनट, जूनियर फिरपो ने 37वें मिनट और सर्जियो कनालेस ने 87वें मिनट में गोल किया। तो वहीं गोम्स गोन्जाल्ज के दो अहम गोल (63, 84वें मिनट) और बेरिस मेंडेज के 69वें मिनट में गोल से मैच टाई हुआ।
विज्ञापन
सीरी ए लीग
वहीं, सीरी ए लीग में एसी मिलान ने उडिनीज क्लब को 1-0 से मात दी। एसी मिलान की तरफ से एलेसियो रोमागनोली ने एडिशनल टाइम में एकमात्र गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। एलेसियो ने अपनी टीम के लिए 97वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन