{"_id":"68307fee4a2a41543d0627fe","slug":"rcb-vs-srh-playing-11-jitesh-sharma-captain-for-bengaluru-travis-head-returns-in-hyderabad-ipl-2025-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs SRH: रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा संभाल रहे आरसीबी की कमान, सनराइजर्स टीम में ट्रेविस हेड की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs SRH: रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा संभाल रहे आरसीबी की कमान, सनराइजर्स टीम में ट्रेविस हेड की वापसी
Fri, 23 May 2025 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 May 2025 07:32 PM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जितेश शर्मा कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड और जितेश शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन उसकी नजरें शीर्ष दो पर जगह मजबूत करने पर टिकी हुई हैं। दूसरी ओर, सनराइजर्स की टीम इस मुकाबले में प्रतिष्ठता बचाने के इरादे से खेल रही है।
विज्ञापन
आरसीबी ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जितेश शर्मा कमान संभाल रहे हैं। यह पहली बार है जब जितेश आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले, वह पंजाब किंग्स के लिए सनराइजर्स के खिलाफ ही कप्तानी कर चुके हैं। जितेश ने टॉस के दौरान बताया कि पाटीदार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे, जबकि देवदत्त पडिक्कल की जगह मयंक अग्रवाल को को टीम में शामिल किया गया है।

पाटीदार को अंगुली में लगी थी चोट
पाटीदार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी। सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने बताया था कि अब पाटीदार पूरी तरह फिट हैं, लेकिन उनका मैच में नहीं खेलना यह दर्शाता है कि पाटीदार को पूरी तरह वापसी करने में समय लग सकता है। हालांकि, यह भी हो सकता है कि आरसीबी टीम प्रबंधन प्लेऑफ से पहले पाटीदार को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रही हो। पाटीदार इम्पैक्ट सब खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'विराट-रोहित की अनुपस्थिति कठिन होगी, लेकिन...'; गंभीर ने R0-Ko के बिना सीरीज खेलने पर दिया बयान

सनराइजर्स ने किए तीन बदलाव
सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। टीम के विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हो गई है, जबकि अभिनव मनोहर और जयदेव उनादकट को भी जगह मिली है। हेड कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे जिस कारण पिछले मुकाबले में नहीं खेल सके थे। हेड के वापस आने से सनराइजर्स का बल्लेबाजी क्रम मजबूत हो गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सबः मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह।
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंग एनगिडी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सबः रजत पाटीदार, रासिख डार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।