{"_id":"66004c097b0db5b49b041018","slug":"rcb-vs-pbks-ipl-2024-6th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs PBKS Playing-11: अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा बेंगलुरु, पंजाब के खिलाफ मुकाबला आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs PBKS Playing-11: अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा बेंगलुरु, पंजाब के खिलाफ मुकाबला आज
Mon, 25 Mar 2024 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:24 PM IST
सार
Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings Playing 11 Prediction : चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इस चरण के शुरुआती मैच में तेज गेंदबाज शॉर्ट पिच गेंद फेंकने की रणनीति पर डटे रहे, जबकि चेपॉक की पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 पंजाब बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अभी तक आईपीएल 2024 चरण में सिर्फ एक ही मैच खेला है, लेकिन इसने उनकी गेंदबाजी की कमजोरी को उजागर कर दिया है। इससे सोमवार को चिन्नास्वामी में जब टीम उतरेगी तो उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
बेंगलुरु के स्पिनर असरदार नहीं रहे थे
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इस चरण के शुरुआती मैच में तेज गेंदबाज शॉर्ट पिच गेंद फेंकने की रणनीति पर डटे रहे, जबकि चेपॉक की पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था। आरसीबी के तीन स्पिनरों मयंक डागर, कर्ण शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर पांच ओवर फेंके और वे बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके। इन तीनों ने मिलकर 37 रन देकर महज एक विकेट झटका।
वहीं, अगर सीएसके के दो स्पिनरों रविंद्र जडेजा और महेश तीक्ष्णा की बात की जाए तो उन्होंने मिलकर आठ ओवर फेंके तथा 57 रन देकर चार विेकट झटके जबकि इस दौरान बल्लेबाजी करना बहुत आसान था। इसलिए आरसीबी के स्पिनरों को यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड पर मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। इस स्टेडियम में ज्यादातर मौकों पर टीम ने एक पारी में 200 से अधिक रन जुटाए हैं और ऐसा 27 दफा हो चुका है तथा इस पिच पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 172 रहा है।

बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भी असरदार नहीं दिखे
इससे पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के तेज गेंदबाजों को भी जिम्मेदारी से खेलना होगा। मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल ने सीएसके के खिलाफ एक ओवर में दो बाउंसर डालने के अपने कोटे का पूरा इस्तेमाल किया, लेकिन इस दौरान वे अपनी लाइन एवं लेंथ पर लगाम खो बैठे। यह उनके रन देने की गति से भी साफ दिखा।
चौथे तेज गेंदबाज कैमरन ग्रीन ने कटर गेंदों का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें दो विकेट मिले। पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक ही रणनीति पर डटे रहना उनके लिए आत्मघाती होगा और उन्हें समझदारी से अपने बेहतरीन कौशल को इस्तेमाल करने का तरीका ढूंढना होगा।

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
बल्लेबाजों को भी करना होगा अच्छा प्रदर्शन
वहीं, आरसीबी ने शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद सीएसके के खिलाफ छह विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने 75 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने सूझ समझ से खेलकर स्कोर 170 रन के पार कराया। लेकिन हर बार निचला क्रम विश्वसनीय साबित नहीं हो सकता क्योंकि विराट कोहली, कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बड़ी पारी खेलनी ही होगी।
रजत पाटीदार को भी निश्चित रूप से अच्छी पारी खेलनी होगी जिससे उनसे आगे वाले बल्लेबाजों को थेाड़ी मदद मिले। आरसीबी के लिए यह जरूरी भी है क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम अच्छी है जो शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके प्रदर्शन से साफ दिखा। हालांकि पंजाब किंग्स की अपनी ही समस्याएं हैं जैसे जॉनी बेयरस्टो रन नहीं बना पा रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। इम्पैक्ट सब: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभस्मरण सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर। इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा।