फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs MI WPL: Bangalore vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard Result News updates in Hindi

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर चौथी जीत, अमनजोत ने मचाया धमाल, पढ़िए अंक तालिका का हाल

Fri, 21 Feb 2025 11:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 21 Feb 2025 11:43 PM IST
सार

आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए और एक गेंद के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को पहली शिकस्त मिली है।

विज्ञापन
RCB vs MI WPL: Bangalore vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard Result News updates in Hindi
आरसीबी बनाम मुंबई - फोटो : WPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +0.610 हो गया है। वहीं, आरसीबी तीन मैचों में दो जीत के साथ के साथ शीर्ष पर है। शुक्रवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए और एक गेंद के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को पहली शिकस्त मिली है।
विज्ञापन

मुंबई की आरसीबी पर चौथी जीत
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने अब तक इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, गत विजेता आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने सबसे बड़ा लक्ष्य भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत और अमनजोत ने पलटा पासा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी हुई थी। किम गार्थ ने दूसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। इसके बाद हेली मैथ्यूज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं नैट सिवर ब्रंट का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसे राघवी बिष्ट ने तोड़ा। भारतीय गेंदबाज ने मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया, वह 15 रन बनाकर लौटीं। आरसीबी के खिलाफ इस जीत की हीरो हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर रहीं। दोनों ने 49 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और जीत सुनिश्चित की। इस दौरान मुंबई की कप्तान ने 50 और अमनजोत कौर ने 34* रन बनाए। वहीं, जी कमालिनी 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन, किम गार्थ ने दो और एकता बिष्ट ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

आरसीबी की खराब शुरुआत
अपने घर में खेलने उतरी गत विजेता टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में 29 रन के स्कोर पर लगा। शबनम इस्माइल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद नैट सिवर ब्रंटर ने डैनी व्यॉट हॉज को पवेलियन भेजा, जो नौ रन बना सकीं। 

एलिस पेरी की तूफानी पारी
इस मुकाबले में एलिस पेरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 11 चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा ऋचा घोष ने 28 रन बनाए जबकि राघवी बिष्ट (1), कनिका आहुजा (3) और जॉर्जिया वेयरहैम (6) का बल्ला खामोश रहा। किम गार्थ और एकता बिष्ट क्रमश: आठ और दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए अमनतोज कौर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि शबनम, सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज और संस्कृति गुप्ता को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed