{"_id":"6250482a8ac1b4067376bdb7","slug":"rcb-vs-mi-ipl-2022-weather-forecast-pitch-report-of-maharashtra-cricket-association-stadium-pune-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs MI, Pune Weather: बैंगलोर और मुंबई के मैच में कैसी रहेगी पिच, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs MI, Pune Weather: बैंगलोर और मुंबई के मैच में कैसी रहेगी पिच, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Fri, 08 Apr 2022 08:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:05 PM IST
सार
फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम खराब फॉर्म में चल रही मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर दो अंक बटोरना चाहेगी। वहीं मुंबई इस मैच में वापसी कर जीत हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में शनिवार को मुंबई और बैंगलोर की टीम पहली बार आमने-सामने होंगी। इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीन मुकाबलों में आरसीबी ने जीत हासिल की है। पुणे के मैदान में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। आरसीबी ने इस सीजन कुल तीन मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है, लेकिन मुंबई की टीम तीनों मैच हारकर आ रही है। आरसीबी को पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ओस के चलते आरसीबी के गेंदबाजों को खासी परेशानी हुई थी। पुणे के मैदान में भी ओस बड़ा फर्क डाल सकती है। यहां हम बता रहे हैं कि इस मैच में पिच कैसी रहेगी और मौसम का मिजाज कैसा होगा।
आरसीबी की टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है और इस टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो चुकी है। वहीं मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव वापस आ चुके हैं। साथ ही पोलार्ड के लय में लौटने से मुंबई की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है। ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर अपनी पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी।

कैसी रहेगी पिच
पुणे की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है, लेकिन ओस आने से पहले तक स्पिन गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलती है। अब तक इस मैदान में कुल तीन मैच खेले गए हैं और तीनो मैचों में जीतने वाली टीमों ने 160 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पहले मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच में गुजरात ने 171 रन बनाकर दिल्ली को 157 रन पर रोका था। वहीं तीसरे मैच में 161 रन बनाने वाली मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।
इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जाता है। वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होता है, जबकि रात में ओस आने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
कैसा रहेगा मौसम
शनिवार के दिन पुणे में आसमान साफ रहेगा। दिन के समय तापमान 40 डिग्री और रात के समय 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ पांच फीसदी है। दिन के समय नमी 31 फीसदी और रात के समय 65 फीसदी रहेगी। ज्यादा नमी रहने पर ओस का असर ज्यादा होता है। रात के समय ओस आती है और मैच के अंतिम 10 ओवरों में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई की संभावित टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।
आरसीबी की संभावित टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।