आरसीबी की बल्लेबाजी और पंजाब की गेंदबाजी के बीच मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अभियान को वापस राह पर लाने के लिए जुटी किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम सोमवार को आमने-सामने होंगी। आईपीएल-9 में दोनों टीमों को संघर्ष करना पड़ रहा है। बंगलोर की टीम शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल कर लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ा।
अपने उम्मीदों को कायम रखने के लिए बंगलोर के लिए यह जीत जरूरी भी थी। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ रन से हराकर नौ मैचों में अपनी केवल तीसरी जीत दर्ज की है। पंजाब की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही है और बंगलोर आठ मैचों में छह अंकों के साथ उससे सिर्फ एक स्थान ऊपर है।
इस मोड़ पर दोनों में से कोई टीम हार वहन नहीं कर सकती और दोनों टीमों की कोशिश अपने रिदम को कायम रखने की होगी। पंजाब के लिए यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि आरसीबी की बल्लेबाजी लाइन अप में कप्तान विराट कोहली के अलावा क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, शेन वाटसन जैसे खिलाड़ी हैं। सोमवार को एक बार फिर निगाहें आरसीबी के विराट कोहली पर होंगी जोकि इस सीजन में सर्वाधिक रन (541) बनाकर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
आरसीबी को गेंदबाजी में मेहनत की जरुरत
पुणे के खिलाफ शनिवार को उन्होंने 58 गेंदों पर 108 रन बनाकर इस सीजन में अपना दूसरा शतक बनाया। सोमवार को आरसीबी की
बल्लेबाजी के सामने किंग्स इलेवन पंजाब की गेंदबाजी लाइन अप का एसिड टेस्ट होगा। जो भी बेहतर करेगा उसकी टीम जीतने में
सफल रहेगी।
आरसीबी के पास बल्लेबाज तो अच्छे हैं लेकिन उसके पास गेंदबाजी आक्रमण कमजोर है। दूसरी ओर पंजाब टीम निरंतर अच्छा नहीं कर पा रही है। पंजाब ने तो टूर्नामेंट के बीच में अपना कप्तान भी बदल दिया है। डेविड मिलर की जगह कमान मुरली विजय को सौंप दी गई है।