फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rcb vs dd, ipl's 56th match

विराट 'शो' के साथ प्लेऑफ में आरसीबी, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

Mon, 23 May 2016 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
rcb vs dd, ipl's 56th match
- फोटो : pti

एक समय था जब दस मैचों के बाद बंगलोर की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर थी। पर जब कप्तान विराट कोहली आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हों तो टीम कैसे पिछड़ती।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

रविवार को बंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल का मैच नॉकआउट की तरह था। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 54) ने एक बार फिर दायित्व संभाला और बंगलोर 11 गेंद शेष रहते छह विकेट की जीत के साथ न केवल प्लेऑफ में प्रवेश करने में सफल रही बल्कि बेहतर रनरेट के साथ शीर्ष दो टीमों में शामिल होकर पहला क्वालीफायर खेलने की हकदार भी बन गई।
विज्ञापन


बंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान कप्तान विराट कोहली का ही है जो चार शतक के साथ 919 रन बनाकर आईपीएल के ओवरऑल रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी पर उतरी दिल्ली की टीम बंगलोर के स्पिनरों युजवेंद्र चहल (3/32) और क्रिस गेल (2/11) के आगे 8 विकेट पर 138 रन ही बना सकी और रॉयल चैलेंजर्स ने विराट की मदद से 18.1 ओवरों में 4 विकेट पर 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हालांकि बंगलोर की शुरुआत खराब हुई थी जब ओपनर क्रिस गेल (01) और एबी डीविलियर्स (06) जल्द पवेलियन लौट गए थे। विराट कोहली और लोकेश राहुल (38) ने तीसरे विकेट पर 66 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया। वाटसन (14) भी आउट हो गए थे लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी (16*) अपने कप्तान विराट के साथ जीत दिलाकर ही लौटे।

इससे पहले आरसीबी के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली डेयरडेविल्स को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। ओपनर ऋषभ पंत महज एक रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरे छोर से क्विंटन डी कॉक डटे रहे। उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। यजुवेंद्र चहल ने संजू सैमसन को आउट कर अपने खाते में दूसरा और टीम की झोली में तीसरा विकेट डाला। इस वक्त दिल्ली 10 ओवर में 75 रन पर खेल रही थी।


आरसीबी के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने दिल्ली को चौथा झटका दिया। एक छोर से तो कॉक टिके रहे उन्होंने फिफ्टी ठोंकी। लेकिन दूसरी तरफ से दिल्ली के अन्य बल्लेबाज नहीं टिके। पवन नेगी 6 रन बनाकर आउट हुए। टीम के 100 रन पूरे होने से पहले दिल्ली को एक और झटका लगा। 17 वें ओवर में कॉक 60 रन बनाकर चहल का तीसरा शिकार हुए। उनकी सूझ-बूझ भरी पारी भी दिल्ली को अच्छा स्कोर नहीं बना सकी। इस वक्त दिल्ली महज 107 रन पर ही खेल रही थी।

लेकिन क्रिस मौरेस ने एक बार फिर डेथ ओवरों में आकर कुछ बड़े हिट लगाए। पर ज्यादा कामयाब नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed