फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs DC WPL Highlights: Bangalore vs Delhi Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

RCB vs DC: दिल्ली ने रोका आरसीबी का विजय रथ, सात विकेट से दी बेंगलुरु को मात; अंक तालिका में बड़ा बदलाव

Sat, 24 Jan 2026 10:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Jan 2026 10:50 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। शनिवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.4 ओवर में ही तीन विकेट पर 111 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs DC WPL Highlights: Bangalore vs Delhi Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
दिल्ली ने आरसीबी को हराया - फोटो : WPL-X

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व वाली टीम चौथे पायदान पर थी। शनिवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.4 ओवर में ही तीन विकेट पर 111 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए एल. वोलवार्ड्ट ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली। बता दें कि, यह आरसीबी की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली शिकस्त है। 
विज्ञापन

आरसीबी की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। कप्तान स्मृति मंधाना ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। मंधाना के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सकी। राधा यादव ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर कुछ योगदान दिया, लेकिन टीम के आठ बल्लेबाज़ एकल अंक में आउट हो गए। मंधाना और ग्रेेस हैरिस (9 रन) के बीच 36 रन की ओपनिंग साझेदारी आरसीबी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इसके बाद बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 14वें ओवर तक 78/5 के स्कोर पर पहुंच गई। अंततः पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 109 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा (3/26) सबसे सफल रहीं। मारिजन कप (2/17), मिन्नू मणि (2/18) और चिनेल हेनरी (2/22) ने भी अहम विकेट चटकाए, जबकि श्री चरानी को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की पारी
110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने चौथे ओवर तक 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए, जब शफाली वर्मा (16) और लिजेल ली (6) सस्ते में आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और एल. वोल्वार्ड्ट ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जेमिमा ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। वोल्वार्ड्ट ने बेहद संयमित और भरोसेमंद बल्लेबाज़ी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। अंत में मारिजन कप ने 15 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाते हुए विजयी चौका लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य को 15.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में सायली सतघरे (2/18) सबसे सफल रहीं, जबकि राधा यादव को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed