{"_id":"614e28d9c3841c7f304c8404","slug":"rcb-vs-csk-cricket-score-ipl-2021-35th-match-rcb-seventh-consecutive-defeat-in-uae-csk-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSK vs RCB: कोहली की आरसीबी की यूएई में लगातार सातवीं हार, छह विकेट की जीत के साथ चेन्नई की टीम शीर्ष पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs RCB: कोहली की आरसीबी की यूएई में लगातार सातवीं हार, छह विकेट की जीत के साथ चेन्नई की टीम शीर्ष पर
Sat, 25 Sep 2021 01:06 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:06 AM IST
सार
धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेंगलोर को पहले छह विकेट पर 156 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को चार 11 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। छह विकेट की धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई फिर से शीर्ष पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को यूएई में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल-13 में आरसीबी को यहां अपने अंतिम पांच मैचों में पराजय मिली थी। आईपीएल-14 के दूसरे सत्र के शुरुआती दोनों मैचों में भी वही कहानी रही।
विज्ञापन
धोनी की टीम ने बेंगलोर को 156 पर रोक दिया
धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेंगलोर को पहले छह विकेट पर 156 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को चार 11 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। छह विकेट की धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। चेन्नई को ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (38) और फॉफ डु प्लेसिस (31) ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में चहल की गेंद पर कोहली ने गायकवाड़ का शानदार कैच लपककर चेन्नई को पहला झटका दिया। अगले ही ओवर में मैक्सवेल की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में डुप्लेसिस कैच दे बैठे जिससे 10 ओवर में चेन्नई ने 78 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मोइन अली (23) और रायडु (32) ने पारी आगे बढ़ाई। कोहली ने हर्षल की ऑफ कटर गेंद पर अली का आसान कैच लपका। रायडु भी जल्द ही हर्षल का शिकार हो गए। धोनी (नाबाद 11) और सुरेश रैना (नाबाद 17) ने पांचवें विकेट के लिए अटूट 24 रन जोड़कर टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई।
विज्ञापन
कोहली-पडिक्कल के अर्द्धशतक
बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी आरसीबी कप्तान विराट कोहली (53) और युवा देवदत्त पडिक्कल (70) की अर्द्धशतीय पारियों और पहले विकेट के लिए हुई 111 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 156 रन ही बना पाई। बेंगलोर ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 90 रन बनाए जबकि अगले 10 ओवर में टीम ने छह विकेट गंवाए और सिर्फ 66 रन जोड़े। पावरप्ले में आक्रमण की रणनीति से उतरे कोहली ने मैदान पर उतरते ही दीपक चाहर पर लगातार दो चौके लगाकर शुरुआत की जिससे पहले ओवर में 13 रन जुड़े। चौथे ओवर में पडिक्कल ने हेजलवुड की गेंद को लांग ऑफ में छक्के के लिए भेजा। चेन्नई के कप्तान धोनी ने फिर चाहर की जगह शार्दुल को गेंदबाजी पर लगाया।
विज्ञापन
पावरप्ले में जोड़े 66 रन
आरसीबी ओपनरों ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने किसी भी गेंद को बरबाद नहीं किया और मौका मिलने पर उस पर चौके-छक्के जड़े। पांचवें ओवर में कोहली ने शार्दुल पर डीप मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का जड़ा जिससे टीम ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। पावरप्ले केअंतिम ओवर में कोहली ने अपना चौथा चौका लगाया जिससे छह ओवर में टीम ने 55 रन बनाए। पडिक्कल ने चौके साथ 35 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया जिससे टीम ने भी अपने 100 रन पूरे किए।
कोहली ने भी जल्द ही 36 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के पचासा पूरा किया। पर ड्वेन ब्रावो ने पहले विकेट की भागीदारी का अंत किया। कोहली ने छक्का लगाने की कोशिश में ऊंचा शॉट लगाया लेकिन यह इतना दमदार नहीं था और बाउंड्री लाइन पर खड़े जडेजा इसे लपकने में जरा गलती नहीं की। 17वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर एबी डीविलियर्स (12) के बाद पडिक्कल पवेलियन पहुंचे। इसके बाद टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (11) और हर्षल पटेल (03) के विकेट भी गंवा दिए। ब्रावो ने तीन और शाुर्दल ने दो विकेट झटके।
टिम आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी
टिम डेविड आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी बन गए। छह फुट पांच इंच के टिम को कोहली ने पदार्पण का मौका दिया। हालांकि टिम तीन गेंदों में एक रन बनाकर ली पवेलियन लौट गए। वह लीग में खेलने वाले पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी राष्ट्रीय टीम (सिंगापुर) को आईसीसी की तरफ से न तो टेस्ट और न ही वनडे का दर्जा मिला है।
टॉस में हुई 30 मिनट की देरी
शारजाह में रेतीले तूफान के कारण टॉस 30 मिनट और मुकाबला 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। शारजाह में अक्सर सैंड स्टोर्म आते रहते हैं और आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।