फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मास्क लगाए घूम रहीं थीं रवींद्र जडेजा की पत्नी, महिला पुलिसकर्मी ने लगाए बदतमीजी के आरोप

Tue, 11 Aug 2020 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja, woman cop in Rajkot argue over mask amid corona virus pandemic

अक्सर अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर रवींद्र जडेजा अब एक नए विवाद में फंसते नजर रहे हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच ऑलराउंडर जडेजा और उनकी पत्नी पुलिस से भिड़ गए। मामला राजकोट का है।

Ravindra Jadeja, woman cop in Rajkot argue over mask amid corona virus pandemic

किसनपाड़ा चौक के पास सोमवार रात नौ बजे के करीब हेड कॉन्सटेबल सोनल गोसाई ने क्रिकेटर और उनकी पत्नी को रोक लिया। रीवाबा को मास्क न लगाया देख महिला पुलिसकर्मी ने जडेजा से लाइसेंस मांगा और फाइन भरने को कहा। बस इसी बात में जडेजा आपा खो बैठे।

Ravindra Jadeja, woman cop in Rajkot argue over mask amid corona virus pandemic

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर दुर्वव्हार और बदतमीजी का आरोप लगाया है। सूत्रों की माने तो पूरे मामले के बाद मानसिक तनाव के चलते महिला कॉन्सेटबल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाना गया पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadeja, woman cop in Rajkot argue over mask amid corona virus pandemic

आधिकारिक तौर पर दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोहर सिंह जडेजा ने बताया कि क्रिकेटर की पत्नी ने हेड कांस्टेबल सोनल गोसाई के साथ तीखी बहस की, जिन्होंने रिवाबा को मास्क नहीं पहने हुए देखकर किसानपाड़ा चौक पर गाड़ी रोकी थी।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja, woman cop in Rajkot argue over mask amid corona virus pandemic

डीसीपी ने कहा, ‘‘हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि रीवाबा जडेजा ने मास्क नहीं पहना था। यह जांच का मुद्दा है कि मामला क्यों बढ़ा, हमें पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच बहस हुई।’ उन्होंने बताया कि बहस के बाद सोनल ने असहजता की शिकायत की जिसके बाद उन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed