{"_id":"5c7c0c67bdec22739b06b9a6","slug":"ravindra-jadeja-wife-riva-jadeja-joined-bjp-in-presence-of-gujarat-agriculture-minister-r-c-faldu","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने की राजनीति में एंट्री, थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने की राजनीति में एंट्री, थामा भाजपा का दामन
Mon, 04 Mar 2019 08:58 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
PM Modi, rivaba ravindra jadeja
टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा जडेजा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और सांसद पूनम मदम की मौजूदगी में रीवा ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
Jamnagar: Rivaba Jadeja, wife of cricketer Ravindra Jadeja joined BJP in presence of Gujarat Agriculture Minister R C Faldu and MP Poonam Madam earlier today. #Gujarat pic.twitter.com/d6GV1DM2Dv
— ANI (@ANI) March 3, 2019विज्ञापन
बता दें कि रीवा राजकोट के एक कॉन्ट्रैक्टर और करोड़पति व्यापारी हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी हैं। रीवा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। रीवा की मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं।
विज्ञापन
रीवा माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनका परिवार राजकोट के कालावड रोड स्थित सरिता विहार सोसाइटी में रहता है। वहीं, रीवा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। यही नहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की थी।
रीवा और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। बीते साल रीवा उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब सड़क पर पुलिस कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया था।