फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja takes a rare photo of MS Dhoni and is happy about it

जडेजा ने पोस्ट की धोनी की अनोखी तस्वीर, आपने शायद ही पहले देखी हो!

Tue, 06 Jun 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja takes a rare photo of MS Dhoni and is happy about it
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN

टीम इंडिया आजकल इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने के मिशन पर है। इस मिशन का टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 124 रन से करारी मात देते हुए धमाकेदार आगाज भी कर दिया है। विराट सेना खिताब बचाने के लिए बेहद संजीदा है और इसके लिए मैदान पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। लेकिन इस बीच खिलाड़ी मौज-मस्ती करने का कोई मौका भी हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। ऐसे में वो साथी खिलाड़ियों की खिंचाई करने के साथ-साथ अपने प्रशंसकों को भी खुश होने का मौका दे रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक वाकय सोमवार को सामने आया जब सर रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक सोते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। यह तस्वीर जडेजा ने बर्मिंघम से लंदन की यात्रा के दौरान अपने मोबाइल में कैद की। बर्मिंघम में पाकिस्तान को मात देने के बाद टीम इंडिया को अपना दूसरा मैच गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ ओवल में खेलना है इसके लिए टीम बस से लंदन का सफर कर रही थी। इस यात्रा के दौरान जडेजा धोनी के बगल की सीट पर बैठे थे और उन्होंने इस दौरान हसी-ठिठोली करने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें धोनी सोते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सर जडेजा ने लिखा ये जागें इससे पहले मैं एक तस्वीर ले लेता हूं।#roadtriptolondon
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Before he wakes up lemme click picture.#roadtrip to #london #rajputboy

A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on



पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी रिलैक्स दिख रहे हैं। इस मैच में जडेजा ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को वापस पवेलियन भेजा। फील्डिंग में भी जडेजा ने शोएब मलिक को धमाकेदार तरीके से रन आउट कर भारत-पाक मैचों के ऐतिहासिक पलों में अपना नाम दर्ज करा लिया। एमएस धोनी को इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अंतिम समय में धोनी से पहले बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या को भेजा गया जिन्होंने लगातार तीन गेंद में तीन छक्के जड़कर धमाका कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed