IPL से पहले इस ऑलराउंडर की हुई जोरदार वापसी, शतक लगाकर टीम को दिलाई जीत
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही अपनी जोरदार वापसी के संकेत दे दिए हैं। सौराष्ट्र की टीम से खेलने वाले जड़ेजा ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक जड़ा है। जड़ेजा ने 116 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की लाजवाब पारी खेली।
रवींद्र जड़ेजा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने झारखंड की टीम को ग्रुप डी के कड़े मुकाबले में 4 विकेट से हराया। बता दें इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में झारखंड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने भी बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इशान मैच में शतक बनाने से चूक गए। कप्तान इशान ने 93 रन बनाए।
मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने 9 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए थे, जिसके जवाब में झारखंड की टीम ने 48.2 ओवर में ही छह विकेट खोकर 333 रन बनाकर जीत दर्ज की। इशान किशन के अलावा सुमित कुमार (64) के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज विराट सिंह (44) की लाजवाब पारी खेली।
गेंदबाजी की बात करें तो सौराष्ट्र की ओर जयदेव उनादकट, शौर्य सनांदिय और चिराग जानी दो-दो विकेट हासिल करने में कामयाब हुए। वहीं झारखंड की तरफ से आशीष कुमार दो विकेट लेने में कामयाब रहे। जबकि तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को खाते में सिर्फ एक विकेट आया।
जडेजा के अलावा चिराग ने 59, जबकि कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 44 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र की इस जीत से चार मैचों में आठ अंक हो गए हैं, जबकि झारखंड के चार मैचों में चार अंक हैं। बता दें कि रवींद्र जड़ेजा खराब फॉर्म के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। इस खिलाड़ी के फॉर्म में आने से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राहत की सांस ली होगी।