फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja see India Test series against Bangladesh as perfect opportunity to reach his 300th Test wicket

IND vs BAN: रवींद्र जडेजा की नजरें 300वां टेस्ट विकेट पूरा करने पर, बांग्लादेश के खिलाफ रणनीति पर दिया ये बयान

Fri, 20 Sep 2024 11:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

शीर्ष क्रम के फ्लॉप साबित होने के बाद जडेजा ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला था और सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई थी।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja see India Test series against Bangladesh as perfect opportunity to reach his 300th Test wicket
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली - फोटो : @BCCI

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद के प्रारूप में अपना 300वां टेस्ट विकेट पूरा करने पर टिकी हुई है। जडेजा ने पहली पारी में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया था और भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला था। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम शुरुआती दिन लड़खड़ा गया था और कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए थे।
विज्ञापन

शीर्ष क्रम के फ्लॉप साबित होने के बाद जडेजा ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला था और सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, मैं आज आउट हो गया, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। अब हमें दूसरी पारी में अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा। मैं अपनी गेंदबाजी से काफी खुश हूं और जिस तरह से मैंने पहली पारी में गेंदबाजी की यह इस मैदान पर मेरे लिए 300वां विकेट पूरा करने का अच्छा अवसर होगा। पहले तो हमें अच्छी तरह बल्लेबाजी करनी होगी और अभी भी कम से कम 150 रन बनाने होंगे। हम अच्छी स्थिति में हैं और जब हम गेंदबाजी के लिए उतरेंगे तो हमारी कोशिश बांग्लादेश को जल्द से जल्द समेटने पर होगी। 
विज्ञापन

टेस्ट में 300 विकेट पूरा करने से छह कदम दूर जडेजा
जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने से छह विकेट दूर हैं। जडेजा के नाम फिलहाल टेस्ट में 294 विकेट हैं। 35 वर्षीय इस ऑलराउंडर को हालांकि उम्मीद है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान ही यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। 

अश्विन-जडेजा की शानदार साझेदारी
भारतीय टीम पहली पारी में एक समय मुश्किल में दिख रही थी और उसने 144 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय पारी पहले ही दिन सिमट जाएगी, लेकिन अश्विन और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी कर भारत को संभाला और बांग्लादेश पर दबाव बनाने में सफल रही। जिस पिच पर भारत के स्टार बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं जडेजा और अश्विन ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में ला खड़ा किया। अश्विन ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा किया, लेकिन जडेजा सैकड़ा जड़ने से चूक गए और दूसरे दिन अपना विकेट गंवा बैठे।  

भारत ने बनाई बढ़त 
जडेजा ने पहली पारी में 124 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 86 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावित किया था और दो विकेट चटके थे। जडेजा और अश्विन की शानदार पारी के बाद जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को पहली पारी में 149 रन पर समेट दिया था और 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 81 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 308 रनों की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed